13.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
HomeUncategorizedगौतम अडानी की बड़ी खरीदारी... इस कंपनी में खरीद डाली पूरी हिस्सेदारी,...

गौतम अडानी की बड़ी खरीदारी… इस कंपनी में खरीद डाली पूरी हिस्सेदारी, 775 करोड़ में डील

Published on

नई दिल्ली,

साल 2023 की शुरुआत भारतीय अरबपति गौतम अडानी के लिए शानदार रही है. एक ओर जहां दुनिया के टॉप अरबपतियों की लिस्ट में उनका कद बढ़ता जा रहा है, तो वहीं वे लगातार अपने कारोबार के विस्तार पर फोकस करते हुए नई डील कर रहे हैं. इस क्रम में उन्होंने साल 2024 की पहली बड़ी खरीदारी की है. अडानी ग्रुप की सीमेंट सेक्टर में दिग्गज कंपनी एसीसी लिमिटेड ने एसीसीपीएल नामक कंपनी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है.

साल 2024 की पहली बड़ी खरीदारी
बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार 8 जनवरी को Adani Group की कंपनी एसीसी लिमिटेड ने एशियन कंक्रीट्स एंड सीमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड (ACCPL) का अधिग्रहण पूरा कर लिया. सीमेंट सेक्टर में अडानी ग्रुप का दबदबा बढ़ाने वाली ये डील कुल 775 करोड़ रुपये में पूरी हुई है. नए साल में अडानी ग्रुप की इस पहली बड़ी डील का असर कंपनी के शेयरों पर दिखाई दे सकता है. खबर लिखे जाने तक ACC Ltd Share 2350 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे.

एसीसी के पास आया पूरा स्वामित्व
गौरतलब है कि एसीसी लिमिटेड अडानी ग्रुप की सीमेंट फर्म अंबुजा सीमेंट की सब्सिडियरी कंपनी है और इसके पास पहले से ही Asian Concretes and Cements में 45 फीसदी की हिस्सेदारी थी. वहीं अब कंपनी ने इसके मौजूदा प्रोमोटर्स से बाकी की 55 फीसदी हिस्सेदारी का भी अधिग्रहण कर लिया है और इसके बाद अब ACCPL का पूरा मालिकाना हक एसीसी के पास आ गया है. इस 55 फीसदी हिस्सेदारी के अधिग्रहण की कॉस्ट की बात करें, तो ये 425.96 करोड़ रुपये है.

अडानी द्वारा खरीदी गई कंपनी की क्षमता
शेयर बाजारों को दी गई सूचना में कंपनी की ओर से इस डील की जानकारी दी गई है और बताया गया है कि इसे इंटरनल सोर्सेज से फंड किया गया है. एसीसीपीएल के बारे में बात करें तो इस कंपनी की हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में 1.3 MTPA सीमेंट कैपेसिटी है. वहीं, इसकी सहायक कंपनी एशियन फाइन सीमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड (AFCPL) की पंजाब के राजपुरा में 1.5 MTPA सीमेंट कैपेसिटी है. इस अधिग्रहण के बाद अब एसीसी लिमिटेड की सीमेंट कैपेसिटी को बढ़ाने में मदद मिलेगी.

इस साल अबतक सबसे ज्यादा कमाई
एक ओर जहां गौतम अडानी अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए नई डील्स कर रहे हैं, तो उनकी नेटवर्थ में भी हर रोज जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, Gautam Adani Net Worth 94.5 अरब डॉलर पर पहुंच गई है और इस आंकड़े के साथ वे दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में 14वें स्थान पर हैं. खास बात ये है कि साल 2024 की शुरुआत से अब तक उनकी संपत्ति में जबर्दस्त इजाफा देखने को मिला है और उन्होंने अन्य अरबपतियों को पीछे छोड़ते हुए इस साल 10.2 अरब डॉलर की कमाई की है.

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...