10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedकेंद्र सरकार को बड़ी राहत, जुलाई में थोक महंगाई भी हुई कम

केंद्र सरकार को बड़ी राहत, जुलाई में थोक महंगाई भी हुई कम

Published on

नई दिल्ली,

महंगाई के मोर्चे पर सरकार और रिजर्व बैंक के प्रयासों को लगातार सफलता मिलती दिख रही है. खुदरा महंगाई के बाद अब थोक महंगाई में भी नरमी देखने को मिली है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, जुलाई महीने में थोक महंगाई की दर 13.93 फीसदी रही. इससे पहले जून महीने में थोक महंगाई 15.18 फीसदी रही थी.

करीब दो दशक के उच्च स्तर पर थी महंगाई
जुलाई महीने के थोक महंगाई के आंकड़े सरकार को राहत प्रदान करने वाले हैं. इससे पहले लगातार तीन महीने थोक महंगाई की दर 15 फीसदी से ऊपर रही थी. जून से पहले मई महीने में इसकी दर 15.88 फीसदी रही थी.

डिपार्टमेंट ऑफ प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड (DPIIT) के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2022 में थोक महंगाई की दर बढ़कर 15.08 फीसदी पर पहुंच गई थी. इसके बाद मई में थोक महंगाई ने नया रिकॉर्ड बना दिया था. हालांकि जून में आंकड़ों में कुछ नरमी आई थी. साल 1998 के बाद ऐसा पहली बार हुआ था, जब थोक महंगाई की दर 15 फीसदी के पार निकली थी. इससे पहले साल 1998 के दिसंबर महीने में थोक महंगाई 15 फीसदी से ऊपर रही थी. अब यह फिर से 15 फीसदी के नीचे आ गई है.

लगातार दूसरे महीने आई नरमी
जुलाई लगातार दूसरा ऐसा महीना रहा है, जब थोक महंगाई में कमी देखने को मिली है. हालांकि जुलाई लगातार 14वां ऐसा महीना रहा है, जब थोक महंगाई की दर 10 फीसदी से ज्यादा रही है. हाल के महीनों के आंकड़ों को देखें तो पिछले एक साल से थोक महंगाई लगातार बढ़ रही थी और जून महीने से इस ट्रेंड पर ब्रेक लगा है. इस साल फरवरी में थोक महंगाई थोड़ी कम होकर 13.43 फीसदी पर आई थी. हालांकि इसके बाद रूस-यूक्रेन जंग शुरू हो जाने के चलते कच्चे तेल की कीमतें आसमान छूने लगी और कई जरूरी चीजों के दाम बढ़ने लगे. इसका परिणाम हुआ कि महंगाई की दर भी तेजी से बढ़ने लगी. मार्च महीने में थोक महंगाई एक फीसदी से ज्यादा उछलकर 14.55 फीसदी पर पहुंच गई थी.

खुदरा महंगाई ने भी दी है राहत
भारत में भले ही महंगाई दर काबू होने लगी हो, दुनिया की कई बड़ी अर्थव्यवस्थाएं अभी भी इसके कारण परेशान हैं. भारत की खुदरा महंगाई दर में भी गिरावट आने लगी है. जुलाई में खुदरा महंगाई कम होकर पांच महीने के निचले स्तर 6.71 फीसदी पर आ गई. हालांकि यह अभी भी रिजर्व बैंक के अपर लिमिट 6 फीसदी से ऊपर है. खुदरा महंगाई लगातार सातवें महीने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के तय लक्ष्य की सीमा से ऊपर है. इससे पहले जून महीने में खुदरा मुद्रास्फीति कुछ कम होकर 7.01 प्रतिशत रही थी. मई में खुदरा महंगाई की दर 7.04 फीसदी रही थी. अप्रैल के महीने में खुदरा मंहगाई दर 7.79 फीसदी रही थी. रिजर्व बैंक खुदरा महंगाई की दर के हिसाब से नीतिगत दरों पर फैसला लेता है.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...