4.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
HomeUncategorizedPF निकासी को लेकर बड़ा अपडेट, कोरोना काल से मिल रही ये...

PF निकासी को लेकर बड़ा अपडेट, कोरोना काल से मिल रही ये सुविधा अब बंद!

Published on

नई दिल्‍ली ,

कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन (EPFO) के सब्‍सक्राइबर्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है. EPFO ने कोविड-19 में शुरू की गई एक बड़ी सुविधा बंद कर दी है. इसके साथ ही ईपीएफओ ने पीएफ अकाउंट को फ्रीज करने और डी-फ्रीज करने के लिए स्‍टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) जारी की है.

एडवांस पैसा निकालने की सुविधा बंद!
कोविड-19 महामारी के दौरान आर्थिक संकट से निपटने के लिए सरकार ने कर्मचारियों को कोविड-19 एडवांस मनी (COVID-19 Advance Fund) निकालने की सुविधा दी थी. इसके तहत कोई भी EPFO मेम्‍बर्स पैसों की जरूरत होने पर कोविड एडवांस के तौर पर अपने PF अकाउंट से पैसा निकाल सकता था. इकोनॉमिक टाइम्‍स के मुताबिक, अब ये सुविधा बंद कर दी गई है. हालांकि इस बारे में नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है, लेकिन सॉफ्टवेयर में नॉन रिफंडेबल कोविड एडवांस प्रॉविजन को डिसएबल करने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि अकाउंट होल्‍डर्स इसके लिए अप्‍लाई नहीं कर सके.

अकाउंट फ्रीज को लेकर भी नियम
कोविड-19 एडवांस फंड के साथ ही EPFO ने एक और नया नियम पेश किया है. संगठन ने फ्रीज और डी-फ्रीज अकाउंट करने के लिए SOP जारी किया है. इसके तहत फ्रीज अकाउंट को वेरीफाई के लिए 30 दिनों तक समय सीमा कर दी गई है. हालांकि इस डेडलाइन को 14 दिन और बढ़ाए जाने की भी छूट है. ऐसे में आपको इस अवधि के दौरान फ्रीज या डी-फ्रीज करने के लिए अकाउंट को वेरिफाई करना अनिवार्य होगा.

रोका जा सकेगा फ्रॉड!
अकाउंट के फ्रीज या डी-फ्रीज करने के लिए जारी हुए SOP से फ्रॉड को रोका जा सकेगा. एसओपी डॉक्‍युमेंट में कहा गया है कि पहली और सबसे महत्‍वपूर्ण बात यह है कि किसी भी अकाउंट में पैसों की सेफ रखना आवश्‍यक है. ऐसे में वेरिफ‍िकेशन से अकाउंट से सिर्फ वही व्‍यक्ति पैसा निकाल सकेगा, जिसका अकाउंट है.

वेरिफिकेशन के लिए ये जरूरी
EPFO ने कहा कि संदिग्‍ध अकाउंट के ट्रांजेक्‍शन की पहचान के लिए MID या यूएएन और प्रतिष्‍ठानों के वेरिफिकेशन जरूरी है. गौरतलब है कि कर्मचारी भविष्‍य निधि, PF, पेंशन और बीमा योजना चलाता है और इस संगठन से देशभर के कुल 6 करोड़ लोग जुड़े हुए हैं.

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...