26.9 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedPM किसान योजना को लेकर बड़ा अपडेट, इन लोगों के खातों में...

PM किसान योजना को लेकर बड़ा अपडेट, इन लोगों के खातों में नहीं जाएगी 14वीं किस्त

Published on

नई दिल्ली,

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 13 किस्तें ट्रांसफर की जा चुकी है. 14वीं किस्त जारी होने पर अब सिर्फ 10 दिनों का वक्त बचा है. 28 जुलाई को राजस्थान के नागौर में एक कार्यक्रम के दौरान 8.5 करोड़ किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा डीबीटी माध्यम से ट्रांसफर किए जाएंगे.

ऐसे लोगों के खाते में नहीं भेजी जाएगी 14वीं किस्त
किसान पीएम किसान योजना के पोर्टल पर जाकर आप अपने आवेदन का स्टेटस भी देख सकते हैं. आपको ध्यान देना है कि आपके द्वारा भरे गए आवेदन फॉर्म में कोई गलती न हो. अगर आपने आवेदन करते वक्त रजिस्ट्रेशन फॉर्म में किसी भी तरह की गलती की है तो आपके खाते में 14वीं किस्त नहीं आएगी. हालांकि, किसानों के पास अभी भी वक्त है वे वेबसाइट पर जाकर योजना को लेकर अपना आवेदन स्टेशन जांचे. कोई भी जानकारी गलत पाए जाने पर तुरंत उसे दुरस्त कर लें.

अगर नहीं कराई ई-केवाईसी तो तुरंत करें ये काम
अगर आप पीएम किसान की 14वीं किस्त पाना चाहते हैं, तो आपकी ई-केवाईसी पूरी होनी चाहिए. आपने अभी तक भी केवाईसी नहीं करवाई है, तो जल्द ही करा लें. किसान अपने पास के सीएससी सेंटर में जाकर या पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर ई-केवाईसी करा सकते हैं.

किसान यहां करें संपर्क
पीएम किसान योजना संबंधी किसी भी तरह की समस्या पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं. पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 के जरिए कॉन्टेक्ट कर सकते हैं.

सालाना किसानों के खाते में भेजे जाते हैं 6 हजार रुपये
बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों के खाते में सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद भेजी जाती है. ये राशि किसानों के खाते में हर 4 महीने के अंतराल में तीन किस्तों में 2-2 हजार रुपये करके भेजी जाती है. अब तक किसानों के खाते में 13 किस्तें भेजी जा चुकी है.

Latest articles

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...