8.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedBigg Boss 16: शालीन-अर्चना की लड़ाई में प्रियंका ने लगाई थी आग?...

Bigg Boss 16: शालीन-अर्चना की लड़ाई में प्रियंका ने लगाई थी आग? सलमान ने खोली पोल तो लोगों का फूटा गुस्सा

Published on

बिग बॉस 16 के शुक्रवार के वार पर सलमान खान ने एक एक की क्लास ली। इसमें अर्चना गौतम से शालीन भनोट का नाम शामिल है। मगर किसी ने नहीं सोचा था कि सलमान खान प्रियंका पर भी फटने वाले हैं। सलमान खान ने शालीन-अर्चना की लड़ाई के बारे में सीन दर सीन सब बतलाया और प्रियंका की सच्चाई को सामने ला खड़ा किया। सलमान खान ने वीकेंड के वार पर उडारियां फेम प्रियंका चाहर चौधरी को ये तक कह दिया कि वह सिलेक्टिव सच्चाई की मूरत है। अक्सर लंबे चौड़े बयान देने के लिए मशहूर प्रियंका बार बार अपनी सफाई देना चाह रही थीं लेकिन सलमान खान ने उन्हें मौका नहीं दिया। अब इस पूरे घमासान पर लोगों का गुस्सा फूटा है। आखिर लोग क्यों बिग बॉस से गुस्सा हो रहे हैं आइए बताते हैं विस्तार से।

शालीन भनोट और अर्चना गौतम कीचन से शुरू हुआ। शालीन जब सब्जी ले रहे थे तो अर्चना उन्हें टोक देती हैं कि दाल भी है तो सब्जी कम ले ताकि सभी के हिस्से तक पहुंचे। इस पर शालीन मान भी जाते हैं और वह अपना खाना लेकर डाइनिंग टेबल पर खाने लगते हैं। मगर इस बात का बतगंड़ बन गया। फिर शालीन अर्चना की लड़ाई हो गई। इस दौरान प्रियंका और विकास कहने लगे कि अर्चना खाने पर टोकती हैं। ये सुनकर शालीन धार पर चढ़ गए और अर्चना से बहस बाजी करने लगे।

शालीन अर्चना की लड़ाई पर सलमान खान
फिर क्या…शालीन ने अर्चना को दो कोड़ी की गंदी औरत कहा तो अर्चना ने शालीन की वाइफ और मां को घसीटा। फिर क्या ये मामला पर्सनल जा पहुंचा। अब शालीन इसीलिए गुस्सा हैं कि मेकर्स अर्चना को कुछ नहीं कहते। इस पर सलमान खान आते हैं और सीन दर सीन बताते हैं कि शालीन को गुस्सा आया ही नहीं था वह दूसरे कंटेस्टेंट की बहकावे में आकर अर्चना से लड़ने गए। इस दौरान जैसे ही प्रियंका का नाम उछलता है तो प्रियंका सफाई देने लगती हैं।

सलमान खान ने सुनाई प्रियंका को खरी खरी
इस पर सलमान खान कहते हैं कि प्रियंका आप सिलेक्टिव सच्चाई की मूरत है। आप भेड़चाल का हिस्सा हैं। अब आपको सही गलत नहीं दिखा। सोशल मीडिया पर प्रियंका चाहर के फैंस उनके सपोर्ट में आए और उन्होंने कहा कि बिग बॉस मेकर्स प्रियंका को टार्गेट कर रहे हैं। उन्होंने शो में प्रियंका को कहने तक का मौका नहीं दिया। देखिए बिग बॉस पर फैंस गुस्से में क्या कुछ कह रहे हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...