10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedबिहार 2%, यूपी 5.5%, गोवा 45.2%... ये कौन सा डेटा शेयर कर...

बिहार 2%, यूपी 5.5%, गोवा 45.2%… ये कौन सा डेटा शेयर कर रहे आनंद महिंद्रा

Published on

नई दिल्ली

दिग्गज ऑटो कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इस बार उन्होंने ट्विटर पर एक सर्वे का डेटा शेयर किया है। इसमें बताया गया है कि देश के किस राज्य में कितने प्रतिशत परिवारों के पास कार है। इस सर्वे के मुताबिक पूरे देश में 7.5 फीसदी लोगों के पास कार है। इसके मुताबिक देश में गोवा के सबसे ज्यादा परिवारों के पास कार है जबकि सबसे कम कारें बिहार के परिवारों के पास है। गोवा में 45.2 फीसदी परिवारों के पास कार है जबकि बिहार में केवल दो फीसदी परिवारों के पास कार है। दिलचस्प बात है कि राजधानी दिल्ली में केवल 19.4 फीसदी परिवारों के पास ही कार है।

महिंद्रा ने इस मैप के साथ यूजर्स से सवाल पूछा है कि आप इस मैप को देखकर क्या सोचते हैं। मैं आपका जबाव जानने के लिए उत्सुक हैं। यह सर्वे को सोर्स नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे 5 है जो 2019 से 2021 के बीच कराया गया था। इसके मुताबिक पहाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों में कारों की संख्या बाकी राज्यों की तुलना में ज्यादा है। जम्मू-कश्मीर, पंजाब, सिक्किम, अरुणाचल, नागालैंड, मणिपुर और केरल में 20 फीसदी से अधिक परिवारों के पास कार है। उत्तराखंड, हरियाणा, गुजरात, मेघालय और मिजोरम में 10 फीसदी से अधिक परिवारों के पास कार है।

बिहार सबसे नीचे
उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, झारखंड, असम, त्रिपुरा और तमिलनाडु में पांच फीसदी से अधिक परिवारों के पास कार है। जिन राज्यों में परिवारों के पास पांच फीसदी से कम परिवारों के पास कार हैं, उनमें बिहार के अलावा पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश शामिल हैं। बिहार में दो फीसदी, पश्चिम बंगाल में 2.8 फीसदी, ओडिशा में 2.7 फीसदी और आंध्र प्रदेश में 2.8 फीसदी परिवारों के पास कार है। महिंद्रा के इस ट्वीट को 30 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

महिंद्रा के इस ट्वीट पर यूजर्स ने मजेदार जवाब दिए हैं। इनमें से कुछ को महिंद्रा ने रिट्वीट किया है। जेरामकृष्ण नाम के यूजर ने कहा कि सभी सीमावर्ती राज्यों में लोगों के पास ज्यादा कारें हैं। मुझे पक्का विश्वास है कि हमारी सरकारी एजेंसियां इसे देख रही होंगी। अदिति दवे नाम की एक यूजर ने लिखा कि जिन इलाकों में लोगों के पास ज्यादा कारें हैं वहां की स्थितियां दुर्गम हैं। वहां पहाड़ हैं, सड़कों की स्थिति अच्छी नहीं है और इन्फ्रास्ट्रक्चर की समस्या है। ऐसे में कई बार लोग खुद की गाड़ी खरीदना पसंद करते हैं। दिनाकरण अरुणाचलम नाम के यूजर ने लिखा कि पहाड़ी राज्यों में ज्यादा लोगों के पास कार है। यह थार के लिए अच्छा बाजार है। ASAN नाम के एक यूजर ने लिखा, ‘बिहार में जो 2% दिख रहा है वो आपके बोलेरो का होगा। वहाँ पर सिर्फ आपका बोलेरो ही चलता है।’

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...