16.3 C
London
Monday, April 6, 2026
HomeUncategorizedTwitter से नीली चिड़िया गायब! अब Elon Musk ने 'डॉगी' को बनाया...

Twitter से नीली चिड़िया गायब! अब Elon Musk ने ‘डॉगी’ को बनाया नया Logo

Published on

नई दिल्ली,

ट्विटर में एक और बड़ा बदलाव किया गया है. इस बार एलॉन मस्क ने ट्विटर का लोगो (Logo) ही बदल दिया है. यानी कि अब ट्विटर से नीली चिड़िया गायब हो गई है. इस बदलाव के बाद से यूजर्स काफी हैरान हैं. कारण, ट्विटर ने ‘डॉगी’ को अपना नया लोगो बनाया है. इसको लेकर ट्विटर के मालिक एलॉन मस्क ने एक ट्वीट भी किया है, जिसके बाद माना जा रहा है कि अब डॉगी ही ट्विटर का नया लोगो होगा.

दरअसल, सोमवार रात से यूजर्स को अपने ट्विटर अकाउंट पर नीली चिड़िया की जगह एक कुत्ता (डॉगी) नजर आने लगा. इस लोगो को देखकर यूजर्स हैरान हो गए. वह एक दूसरे से सवाल पूछने लगे कि क्या सभी को ट्विटर के लोगो पर कुत्ता दिखाई दे रहा है. देखते ही देखते ट्विटर पर #DOGE ट्रेंड करने लगा. यूजर्स को लगा था कि ट्विटर को किसी ने हैक कर लिया है. लेकिन इसके कुछ देर बाद ही एलॉन मस्क ने एक ट्वीट किया, जिससे ये स्पष्ट हो गया कि ट्विटर ने अपना लोगो बदल दिया है.

मस्क ने ट्वीट की गाड़ी चला रहे डॉगी की तस्वीर
एलॉन मस्क ने मंगलवार रात करीब 12:20 बजे एक फोटो ट्वीट की. जिसमें एक डॉगी कार की ड्राइविंग सीट पर बैठा हुआ है और वह ट्रैफिक पुलिस को अपना लाइसेंस दिखा रहा है. इस लाइसेंस में नीली चिड़िया (ट्विटर का पुराना लोगो) की फोटो है. जिसके बाद डॉगी ट्रैफिक पुलिस से कह रहा है, “ये पुरानी फोटो है”. मस्क के इस ट्वीट के बाद ट्विटर पर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयासों पर विराम लग गया और ये स्पष्ट हो गया कि लोगो में बदलाव एलॉन मस्क ने किया है.

‘डॉगी’ को लेकर मस्क ने पहले भी दिए थे संकेत
बता दें कि एलॉन मस्क ने डॉगी को लेकर पहले भी संकेत दिए थे. उन्होंने इसी साल फरवरी में एक फोटो ट्वीट की थी. उसके कैप्शन में मस्क ने लिखा था, “ट्विटर के नए सीईओ कमाल के हैं.” फोटो में एक कुत्ते को ट्विटर के सीईओ की कुर्सी पर बैठा था. उसके आगे टेबल पर एक पेपर रखा था, जिसमें इस कुत्ते का नाम फ्लोकी लिखा गया था और नीचे उसकी पोस्ट चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर लिखी गई थी. इस पेपर पर ट्विटर का लोगो यानी नीली चिड़िया थी. हालांकि तब किसी ने नहीं सोचा था कि मस्क ट्विटर का वर्षों पुराना लोगो बदलने जा रहे हैं.

मस्क ने पूरा किया वादा?
एलॉन मस्क ने ट्विटर का लोगो बदलने के बाद एक और ट्वीट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, “वादे के मुताबिक”. दरअसल, इस ट्वीट में मस्क ने एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है, जो कि 26 मार्च की एक पुरानी चैट का है. इस स्क्रीन शॉट में की गई पोस्ट में मस्क ने पूछा है, “क्या एक नए प्लैटफॉर्म की जरूरत है.” इस पर चेयरमैन नाम के यूजर ने कमेंट किया और लिखा कि ट्विटर खरीदो और उसके नीली चिड़िया लोगो को डॉगी से बदल दो.”

नीली चिड़िया कैसे बना ट्विटर का लोगो
ट्विटर को जुलाई 2006 में लॉन्च किया गया था. जैक डॉर्सी, नोआ ग्लास, इवान विलियम्स और बिज स्टोन ने इसकी स्थापना की थी. ट्विटर के संस्थापकों का कहना था कि ये एक लाउड स्पेस प्लेटफॉर्म है और चिड़िया को शांति का प्रतीक माना जाता है. इसलिए इसका लोगो ऐसा रखा गया. इस नीली चीड़िया का नाम लैरी टी बर्ड है. जिसका नाम मशहूर बास्केटबॉल खिलाडी लैरी बर्ड के नाम पर रखा गया.न ट्विटर का ओरिजिनल लोगो साइमन ऑक्सले (Simon Oxley) ने बनाया था. जिसे उन्होंने आईस्टॉक (iStock) वेबसाइट पर बेचने के लिए ऑफर किया था. इस लोगो को ट्विटर ने 15 डॉलर में खरीदा था.

एलॉन मस्क ने 44 अरब डॉलर में खऱीदा था ट्विटर
Elon Musk ने पिछले साल माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter को खरीदा था. इसके लिए उन्होंने 44 अरब डॉलर की डील की थी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को 54.2 डॉलर प्रति शेयर के रेट से 44 अरब डॉलर में खरीदने का ऑफर दिया था. लेकिन तब स्पैम और फेक अकाउंट्स की वजह से उन्होंने उस डील को ही होल्ड पर रख दिया था. हालांकि, मस्क इस डील से पीछे हटने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन मामला कोर्ट में पहुंचने के बाद उन्होंने इस डील को तय समय पर पूरा किया.

डील के बाद सीईओ पराग अग्रवाल की छुट्टी
ट्विटर डील के बाद से ही ट्विटर में लगातार बदलाव हो रहे हैं. उन्होंने ट्विटर डील करते ही कंपनी से CEO पराग अग्रवाल समेत कई बड़े अधिकारियों को कंपनी से बाहर निकाल दिया था. इसके बाद उन्होंने बड़ी संख्या में कर्मचारियों को नौकरी से निकाला और बचे हुए कर्मचारियों को ज्यादा काम करने लिए कहा.

कंपनी के मैनेजमेंट में हुए बदलाव का असर Twitter India पर भी पड़ा. पहले तो मस्क ने भारत में काम कर रहे लगभग 90 परसेंट ट्विटर कर्मचारियों को निकाल दिया. इसके बाद उन्होंने दिल्ली और मुंबई में अपने ऑफिस भी बंद कर दिए. सिर्फ बेंगलुरु में ट्विटर का ऑफिस चलाने का फैसला किया गया था.

पराग अग्रवाल को क्यों निकाला?
मस्क ने ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल और CFO नेड सेगल पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी खातों की संख्या को लेकर उन्हें और ट्विटर निवेशकों को गुमराह करने का आरोप लगाया था. जब ट्विटर के साथ एलन मस्क की डील पूरी हुई, तब अग्रवाल और सेगल दफ्तर में ही मौजूद थे. इसके बाद उन्हें दफ्तर से बाहर कर दिया गया. हालांकि, इसे लेकर ट्विटर, एलन मस्क या किसी अधिकारी की ओर से कोई बयान नहीं आया.

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...