16.2 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorized'द कश्मीर फाइल्स' के ऑस्कर नॉमिनेशन के खिलाफ बॉलीवुड चला रहा कैंपेन:...

‘द कश्मीर फाइल्स’ के ऑस्कर नॉमिनेशन के खिलाफ बॉलीवुड चला रहा कैंपेन: विवेक

Published on

फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर विवेक अग्निहोत्री ने बॉलीवुड पर आरोप लगाते हुए कहा है कि इंडस्ट्री ‘द कश्मीर फाइल्स’ के ऑस्कर्स में नॉमिनेशन के खिलाफ एक कैंपेन चला रहा है. कुछ दिनों पहले विवेक अग्निहोत्री ने अनुराग कश्यप को ट्विटर पर जवाब दिया था. सबसे पहले मैं यह क्लीयर करना चाहता हूं कि मैं राजामौली और उनकी फिल्मों का मुरीद रहा हूं. मैंने हमेशा देश के बेहतरीन डायरेक्टर्स में राजामौली जी का नाम लिया है. नॉर्थ में जब राजामौली उतने पॉप्युलर नहीं हुए थे, मैं तबसे उनका बड़ा फैन रहा हूं. मैंने खुद आरआरआर फिल्म लोगों को दिखाई है.

विवेक ने आगे कहा था कि मैं तो सबसे बड़ा ब्रांड एंबैस्डर बनूंगा, अगर आरआरआर फिल्म ऑस्कर के लिए नॉमिनेट होती है. लेकिन मैं यह जानना चाहता हूं कि यहां बैठे जो बॉलीवुड के लोग हैं, उन्होंने क्यों कैंपेन शुरू किया है. उसका क्या कारण है, यह समझ नहीं पा रहा हूं. भई ज्यूरी बैठेगी, जो फिल्म जानी होगी, वह ऑस्कर के लिए जाएगी. इनके पीछे बहुत बड़ा मकसद है.

विवेक ने कही यह बात
‘द कश्मीर फाइल्स’ के ऑस्कर्स नॉमिनेशन को लेकर विवेक ने कहा कि मेरी फिल्में ‘बुड्ढा इन अ ट्रैफिक जैम’ और The Tashkent Files, दोनों को ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री और क्रिटिक्स ने बॉयकॉट किया था. और अब सभी लोग मिलकर ‘द कश्मीर फाइल्स’ के खिलाफ कैंपेन चला रहे हैं. पहली बात तो यह कि किसी को भी हक नहीं कि वह कोई कम्प्लेन कर सके. अगर मैं अपनी बात करूं तो लोगों ने मेरी Buddha In a Traffic Jam, The Tashkent Files बॉयकॉट की थी. इसमें सभी बॉलीवुड क्रिटीक्स शामिल रहे.

विवेक ने आगे कहा कि जबसे ‘द कश्मीर फाइल्स’ का ऑस्कर्स में सब्मिशन की बात सामने आई है तो एक्स्पर्ट्स कई चीजें कह रहे हैं. यह बहुत ही सीरीयस टॉपिक है. मैं इसे बहुत सीरीयसली ले रहा हूं. मेरे हिसाब से, बॉयकॉट ऑडियन्स का वह गुस्सा है, जिसमें हम प्रोड्यूसर्स और स्टार्स का मिडिल क्लास इंसान के साथ डिसकनेक्ट देखते हैं. प्रोड्यूसर्स और स्टार्स लोगों को जिस तरह से अपना अभिमान दिखाते हैं, वह गलत है.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...