9.7 C
London
Monday, March 23, 2026
HomeUncategorizedबोनी कपूर ने खोला श्रीदेवी की मौत का राज, बोले- उसे ब्लैकआउट...

बोनी कपूर ने खोला श्रीदेवी की मौत का राज, बोले- उसे ब्लैकआउट की समस्या थी, भूखी रहती थी

Published on

साल 2018 में पत्नी श्रीदेवी की अचानक हुई मौत के बाद से बोनी कपूर ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी थी। लेकिन अब उन्होंने इस बारे में बात की है, और एक खुलासा किया है। बोनी कपूर ने बताया है कि श्रीदेवी बहुत ही स्ट्रिक्ट डाइट लेती थीं, जिसमें नमक नहीं होता था। इस कारण श्रीदेवी को ब्लैकआउट होते थे। बोनी कपूर ने उस घटना का जिक्र भी किया, जो एक्टर नागार्जुन ने उन्हें बताया था। तब श्रीदेवी बेहोश होकर गिर गई थीं, और इसकी वजह से उनका दांत भी टूट गया था।

‘द न्यू इंडियन’ को दिए इंटरव्यू में Boney Kapoor ने पत्नी Sridevi की मौत को लेकर बात की, और कहा कि वह नैचुरल नहीं बल्कि एक्सिडेंटल डेथ थी। बोनी कपूर ने बताया कि श्रीदेवी की मौत के बाद उन्हें लाई डिटेक्टर टेस्ट से गुजरना पड़ा। बहुत सारी ऐसी चीजों से गुजरना पड़ा, जिनकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी।

‘मैं लाई डिटेक्टर और बाकी टेस्ट से गुजरा
बोनी कपूर ने कहा, ‘मैंने इसके बारे में बात न करने का फैसला किया था क्योंकि जब मुझसे जांच और पूछताछ की जा रही थी, तो मैंने लगभग 24 या 48 घंटों तक इसके बारे में बात की थी। बल्कि, अधिकारियों ने कहा कि हमें ऐसा इसलिए करना पड़ा क्योंकि भारतीय मीडिया का बहुत दबाव था। और उन्हें पता चला कि इसमें कोई बेईमानी नहीं थी। मैं सभी टेस्ट से गुजरा, जिसमें लाई डिटेक्टर टेस्ट और अन्य सभी चीजें शामिल थीं। और फिर, निश्चित रूप से, जो रिपोर्ट आई उसमें स्पष्ट रूप से कहा गया कि यह आकस्मिक था।’

मौत के वक्त स्ट्रिक्ट डाइट पर थीं श्रीदेवी, नहीं खाती थीं नमक
बोनी कपूर ने बताया कि जिस वक्त श्रीदेवी की मौत हुई, उस वक्त भी वह बहुत ही स्ट्रिक्ट डाइट पर थीं। वह बोले, ‘वह अक्सर भूखी रहती थीं। वह अच्छी दिखना चाहती थीं। वह यह सुनिश्चित करना चाहती थीं कि वह अच्छी शेप में रहें, ताकि स्क्रीन पर अच्छी दिखें। जब से उनकी मुझसे शादी हुई थी, तब से उन्हें कुछ मौकों पर ब्लैकआउट की समस्या हुई और डॉक्टर कहते रहे कि उन्हें लो बीपी की समस्या है।’

सेट पर बेहोश हो गई थीं श्रीदेवी, टूट गया था दांत
बोनी कपूर ने फिर उस घटना का जिक्र किया, जो उन्हें नागार्जुन ने बताई थी। नागार्जुन ने बताया था कि एक शूट के दौरान श्रीदेवी बाथरूम में बेहोश हो गई थीं। बोनी कपूर बोले, ‘यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण था। बाद में जब उनकी मौत हो गई तो नागार्जुन घर आए थे। उन्होंने मुझे बताया कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान वह फिर से क्रैश डाइट पर थीं। और बाथरूम में बेहोश होकर गिर गईं, जिसमें उनका दांत टूट गया था।’

अक्सर ही क्रैश डाइट पर ही रहती थीं श्रीदेवी
बोनी कपूर ने बताया कि श्रीदेवी की शुरुआत से ही आदत थी कि वह बहुत ही स्ट्रिक्ट और क्रैश डाइट पर रहती थीं। इसलिए वह डॉक्टरों से कहते थे कि श्रीदेवी के खाने में थोड़ा सा नमक जरूर शामिल करें। श्रीदेवी डाइट में नमक बिल्कुल भी नहीं खाती थीं। बोनी कपूर के मुताबिक, डिनर में भी श्रीदेवी इसी बात पर जोर देतीं कि उनके खाने में नमक न हो। बदकिस्मती से श्रीदेवी ने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया। और शायद यही चीज उनके लिए बेहद गंभीर और जानलेवा बन गई।

2018 में हो गई थी श्रीदेवी की मौत
श्रीदेवी की 24 फरवरी 2018 को दुबई के एक होटल में बाथटब में डूबने से मौत हो गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में श्रीदेवी की मौत का कारण एक्सिडेंटल ड्राउनिंग बताया गया था।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...