17.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedकपिल शर्मा शो पर बोनी ने खोले बेटी के राज, क्यों चीख...

कपिल शर्मा शो पर बोनी ने खोले बेटी के राज, क्यों चीख पड़़ीं जाह्नवी?

Published on

कपिल शर्मा शो पर इस बार जाह्नवी कपूर धमाल मचाने आ रही हैं. पापा बोनी कपूर के साथ जाह्नवी शो पर फैमिली से जुड़े कई राज खोलती नजर आएंगी. अब अगर बेटी ऐसा करेगी तो भला पापा भी कहां पीछे रहने वाले हैं. बोनी भी बेटी की आदतों का ऐसा पिटारा खोलने वाले हैं कि जाह्नवी बस चिल्लाकर ही रह जाएंगी. हंसी के फुहारों से भरे इस एपिसोड का प्रोमो वाडियो ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया गया है.

मैसी किड हैं जाह्नवी
4 नवंबर को रिलीज हो रही मिली फिल्म को लेकर जाह्नवी कपूर बेहद एक्साइटेड हैं. फिल्म का जोर शोर से प्रमोशन भी जारी है. फिल्म को प्रमोट करने एक्ट्रेस जा पहुंची हैं कपिल शर्मा के शो पर. जहां बोनी कपूर ने बेटी के खूब राज खोले. वहां बैठे सभी लोग हंसे बिना नहीं रह पाए. बोनी कपूर ने बताया जाह्नवी आज भी बच्चों जैसी ही हैं. हमेशा कमरे में कपड़े बिखरे रहते हैं. कपिल के शो पर जाह्ववी की कुछ अनसुनी बातों को बोनी ने जगजाहिर कर दिया.

बोनी ने खोले बेटी के राज
बोनी कपूर ने कहा – जब मैं इसके कमरे में जाता हूं तो सारे कपड़े बिखरे पड़े रहते हैं. टूथपेस्ट खुला होता है. रोज मुझे बंद करना पड़ता है. शुक्र की बात है कि कम से कम फ्लश तो कर देती है. ये सुनकर जाह्नवी परेशान हो जाती हैं. वो चिल्ला कर कहती हैं- पापा. बोनी की बातें सुनकर कपिल शर्मा, अर्चना पूरन सिंह भी ठहाके लगा के हंसने लगते हैं.

कपिल शर्मा जाह्नवी से पूछते हैं कि आज वह स्टार बन गई हैं तो आज भी जब वह बोनी के साथ जाती हैं तो उन्हें ऐसा तो नहीं लगता कि बोनी अभी भी उन्हें स्कूल छोड़ने आ रहे हैं? इस पर जाह्नवी कहती हैं कि मुझे तो हमेशा ऐसा लगता है कि जैसे वह स्कूल छोड़ रहे हैं. वह आगे कहती हैं, आज कपिल शर्मा शो पर छोड़ने आए थे पर अंदर ही आ गए अभी. शो पर श्रीदेवी को लेकर भी बोनी कपूर ने भी अपनी फीलिंग्स जाहिर किए. उन्होंने बताया कि कैसे वो परांठे से इडली पर शिफ्ट हुए हैं. शो पर श्रीदेवी को भी ट्रिब्यूट दिया जाएगा. जाह्नवी उनके गाने हवा हवाई पर डांस करती नजर आएंगी.

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...