18.7 C
London
Tuesday, June 23, 2026
HomeUncategorizedविदेशों से बहुत खरीदा अब होगा निर्यात ही निर्यात, बमबम हो जाएंगे...

विदेशों से बहुत खरीदा अब होगा निर्यात ही निर्यात, बमबम हो जाएंगे देश के छोटे-छोटे उद्योग

Published on

नई दिल्ली

देश के माइक्रो, स्मॉल और मीडियम उद्योगों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने बैंकों से कहा है कि एमएसएमई (MSME) को मिलने वाले किफायती कर्ज का विस्तार हो और उन्हें आसानी से यह कर्ज मिले। जिससे एमएसएमई एक लाख करोड़ डॉलर के वाणिज्यिक एक्सपोर्ट (Export) के टार्गेट तक पहुंच सकें। एमएसएमई एक्सपोर्टर्स के लिए निर्यात कर्ज की उपलब्धता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए बुलाई गई एक बैठक में पीयूष गोयल ने यह बात कही। यह बैठक वाणिज्य विभाग ने एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी लिमिटेड (ECGC) के सहयोग से दिल्ली में बुलाई थी। इस बैठक में 21 बैंकों के शीर्ष अधिकारी शामिल हुए थे। इन बैंकों में एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शामिल हैं।

बैठक में ईसीजीसी के सीएमडी एम सेंथिलनाथन ने एक्सपोर्ट क्रेडिट एंड एक्सपोर्ट क्रेडिट इंश्योरेंस फॉर बैंक्स (ECIB) पर एक प्रेजेंटेशन दी। ईसीजीसी ने अब एमएसएमई एक्सपोर्टर्स के एक बड़े वर्ग को पर्याप्त और किफायती कर्ज उपलब्ध कराने के लिए और संशोधनों का प्रस्ताव दिया है।

MSME एक्सपोर्टर्स के लिए कर्ज को बढ़ाया जाए
इस बैठक में पीयूष गोयल ने कहा कि ईसीजीसी 9 बैंकों के लिए प्रस्तावित योजना को सभी बैंकों तक विस्तारित करने की जांच कर सकती है, ताकि एमएसएमई एक्सपोर्टर्स के लिए निर्यात कर्ज को बढ़ाया जा सके। बैंकरों ने सुझाव दिया कि ईसीजीसी को सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों के लिए क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट के समान क्लेम प्रोसेसिंग मेथड़ को अपनाना चाहिए। इसके लिए पीयूष गोयल ने ईसीजीसी को अपने नुकसान की भरपाई के लिए इसी तर्ज पर एक पैटर्न फॉलो करने की सलाह दी।

1 लाख करोड़ डॉलर के एक्सपोर्ट का टार्गेट
केंद्रीय मंत्री ने बैंकों को प्रस्तावित योजना का लाभ उठाने की सलाह दी। साथ ही एमएसएमई एक्सपोर्टर्स को पर्याप्त और किफायती एक्सपोर्ट लोन देने की सलाह दी। इससे देश साल 2030 तक एक लाख करोड़ डॉलर के व्यापारिक निर्यात के अपने टार्गेट को प्राप्त करने में सक्षम होगा। मंत्री ने ईसीजीसी को क्लेम प्राप्त होने के 45 दिनों के भीतर ईसीआईबी योजना के तहत बैंकों को 75% क्लेम भुगतान की जांच करने की भी सलाह दी। गोयल ने आगे बताया कि अगले चार महीनों में सभी ईसीजीसी सेवाओं को डिजिटल कर दिया जाएगा।

Latest articles

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान का आधार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जिला आधारित विकास मॉडल विकसित राजस्थान की...

विकसित भारत शिक्षा अधिनियम विधेयक-2025 पर सीएम भगवंत मान की आपत्ति, केंद्र से पुनर्विचार की मांग

चंडीगढ़। भगवंत मान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर प्रस्तावित ‘विकसित...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...