6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorized#BoycottLaalSinghChaddha को करीना ने किया इग्नोर, नाराज हुए यूजर्स

#BoycottLaalSinghChaddha को करीना ने किया इग्नोर, नाराज हुए यूजर्स

Published on

लाल सिंह चड्ढा फिल्म को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है. फिल्म को लेकर बढ़ रहे निगेटिव माहौल पर आमिर खान के बाद करीना कपूर ने भी अपना रिएक्शन दिया. लेकिन करीना ने #BoycottLaalSinghChaddha ट्रेंड पर कुछ ऐसा कह दिया है, जो लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया. फिल्म के साथ अब करीना के बयान पर भी बहस छिड़ गई है, लोग करीना को जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

करीना कपूर ने क्या कहा?
बायकॉट लाल सिंह चड्ढा ट्रेंड पर रिएक्ट करते हुए करीना कपूर ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा- ऐसा हो रहा है क्योंकि आज हर किसी की एक आवाज है. अलग अलग प्लेटफॉर्म हैं. हर किसी का विचार है. तो इसलिए, अगर ऐसा होने जा रहा है तो आपको कुछ चीजों को इग्नोर करना सीखना होगा. वरना आपके लिए जीना मुश्किल हो जाएगा. इसी वजह से मैं इसे गंभीरता से नहीं लेती.

”मैं बस वो पोस्ट करती हूं जो मैं करना चाहती हूं. मेरे लिए ऐसा है कि ये एक मूवी है जो रिलीज होने जा रही है और हर किसी के अपने विचार होंगे. बस इतना ही.अगर फिल्म अच्छी है, तो मुझे विश्वास है कि ये किसी भी चीज से आगे निकल जाएगी. काफी हद तक, रिएक्शंस भी अच्छे होंगे. मुझे लगता है कि अच्छी फिल्में किसी भी चीज से आगे निकल जाएंगी.” करीना कपूर का बयान सामने आने के बाद लोग उनपर भड़क रहे हैं और एक्ट्रेस को एरोगेंट बता रहे हैं. करीना के बयान से नाराज होकर लोगों ने एक बार फिर से बॉयकॉट लाल सिंह चड्ढा को फुल एग्रेशन के साथ ट्रेंड करना शुरू कर दिया है.

क्या कह रहे लोग?
एक यूजर ने करीना को ट्रोल करते हुए लिखा- लाल सिंह चड्ढा की वजह से करीना कपूर खान अलग ही लेवल पर हैं. उनकी एरोगेंस और इग्नोरेंस. उन्हें लगता है कि दर्शक उनसे नीचे हैं. आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा को अद्वैत चंदन ने डायरेक्ट किया है. फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म के रिलीज में महज 9 दिन का समय बचा है. फिल्म का क्लैश अक्षय कुमार की रक्षा बंधन से होगा. ऐसे में फिल्म को लेकर लोगों का गुस्सा देखकर तो आमिर की मूवी का फ्यूचर अभी से ही संकट में दिख रहा है.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...