15.8 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedब्रह्मोस ने चखाया मजा, भारत की ताकत के आगे हारा PAK, खुशबू...

ब्रह्मोस ने चखाया मजा, भारत की ताकत के आगे हारा PAK, खुशबू पाटनी बोलीं- क्या गेम खेला है

Published on

नई दिल्ली,

भारत और पाकिस्तान के बीच उपजे सैन्य टकराव और ऑपरेशन सिंदूर के बाद आखिरकार युद्ध विराम की घोषणा हो गई. इस बारे में एक्स-आर्मी ऑफिसर रह चुकीं खुशबू पाटनी ने भी बात की. उन्होंने सरकार का धन्यवाद करते हुए, जवानों का खूब हौसला बढ़ाया. साथ ही उन्होंने पाकिस्तान की सोच का भी पर्दाफाश किया.

ब्रह्मोस ने चखाया मजा
खुशबू ने इंस्टा वीडियो शेयर कर अपनी बात कही. खुशबू बोलीं- सभी को मेरा जय हिंद! आपने शायद वो न्यूज सुन ली होगी, ब्रह्मोस और सीजफायर. अभी इतनी ज्यादा उसपर चर्चा नहीं की गई है. हम सब सिर्फ उसके बारे में कयास ही लगा सकते हैं. लेकिन क्या तो गेम खेला है? सराहनीय है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद बहुत सारी जो पाकिस्तानी जनता है, वो बोल रही थी कि ऑपरेशन सुहागरात होगा, तो अब लगता है कि भारत ने सुहागरात मना ली है. और इस सुहागरात में जो दूध-हल्दी जाता है वो ब्रह्मोस के रूप में पहले ही पहुंच चुका है.

‘योगी आदित्यनाथ जी ने बोला कि ब्रह्मोस का स्वाद पूछना है तो पाकिस्तान से जाकर पूछो. मैं ये मानकर चल रही हूं कि पहली बार भारत ने ब्रह्मोस को लॉन्च किया. मुझे उम्मीद है कि पाकिस्तान को ये दूध और हल्दी अच्छी लगी हो. इसी के साथ मदर्स डे पर ब्रह्मोस का यूपी में इंस्टॉलेशन भी चल रहा है. इतना ज्यादा जो भारत सरकार की नीतियों और फैसलों पर डाउट किया जाता है, जो नहीं करना चाहिए. जब हम शांति की बात करते हैं तो जनता कहती है जंग होनी चाहिए थी. जब हम जंग की बात करते हैं तो कहा जाता है कि शांति चाहिए. हम एक बात क्यों नहीं बोल सकते हैं.’

हद में आया पाकिस्तान
वो आगे बोलीं- कल जो इतना क्विक सीजफायर हुआ, तो आपको क्या लगता है इन्होंने भीख मांगी होगी. सब इंडिया में अपने हिसाब चल रहा है. 5 दिन से जो सीजफायर चल रहा था, वो भारत ने अपनी सूझबूझ दिखा दी कि वो क्या कर सकते हैं.

खुशबू ने कहा कि यूएस का इस सीजफायर में भी एक प्रोपगेंडा हो सकता है. भले ही वो उनके तरफ से रचा गया हो. पाकिस्तान उस लेवल पर तनाव में आ गया कि अमेरिका के बिना ये कुछ करेंगे नहीं. और चुपके से उल्लंघन कर दिया. लेकिन इसके बाद ही यहां से 5 ब्रह्मोस मिसाइल दाग दी गई. फिर अचानक से ये शांत हो गए. अब शाम को पता चलेगा कि उन्हें जीवित रहने का मन है कि नहीं. लेकिन भारत ने क्लियर कर दिया कि आगे से इसे जंग के तौर पर लिया जाएगा. तो आप लोग भी शांत रहिए. और एजेंडा मत फैलाइये.

बता दें, खुशबू पाटनी बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन हैं. वो 12 साल आर्मी में सेवा दे चुकी हैं. रिटायर होने के बाद खुशबू सभी को फिट रहने और अपनी रक्षा कैसे करनी है इसके टिप्स देती रहती हैं.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...