9 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedअडानी के शेयरों में गिरावट पर लगा ब्रेक, Wilmar से लेकर Port...

अडानी के शेयरों में गिरावट पर लगा ब्रेक, Wilmar से लेकर Port तक तूफानी तेजी

Published on

नई दिल्ली,

गौतम अडानी के नेतृत्व वाले अडानी ग्रुप की लगभग सभी कंपनियों के शेयरों में जारी गिरावट पर मंगलवार को ब्रेक लग गया. Adani Wilmar से लेकर Adani Port तक सभी में तूफानी तेजी देखने को मिल रही है. अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर ने तो शेयर बाजार की शुरुआत के साथ ही जबरदस्त 20 फीसदी की छलांग लगा ही. बीते 24 जनवरी 2023 को ग्रुप को लेकर अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पब्लिश होने के बाद से इन शेयरों में सुनामी देखने को मिल रही थी.

अडानी के शेयरों में इतना उछाल
सबसे पहले बात कर लेते हैं गौतम अडानी की कंपनियों के शेयरों में आई तेजी की, तो खबर लिखे जाने तक सुबह 10.05 बजे तक अडानी बिल्मर 4.99 फीसदी चढ़कर 398.90 रुपये पर, अडानी ग्रीन एनर्जी 4.72 फीसदी की उछाल के साथ 931.05 रुपये, अडानी ट्रांसमिशन 5 फीसदी की तेजी लेकर 1,319.25 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था.

इसके अलावा अडानी पोर्ट्स 8.99 फीसदी उछलकर 594.50 रुपये पर, अंबुजा सीमेंट के शेयर 3.34 फीसदी चढ़कर 392.45 रुपये पर और एसीसी के स्टॉक्स 3.12 फीसदी की उछाल भरकर 2,031.05 के लेवल पर कारोबार कर रहे थे. बीते कुछ दिनों में सबसे ज्यादा गिरावट झेलने वाले अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में मार्केट खुलने के तुरंत बाद 20 फीसदी की बढ़त देखने को मिली और ये शेयर 1,887.20 रुपये के स्तर पर पहुंच गया. हालांकि, अडानी पावर के शेयरों में गिरावट देखने को मिली थी, जो कारोबार बढ़ने के साथ हरे निशान पर पहुंच गया.

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से आई थी सुनामी
बता दें अमेरिकी रिसर्च फर्म Hindenburg की रिपोर्ट पबिल्श होने के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट देखी जा रही थी. इस रिपोर्ट की वजह से अडानी ग्रुप के शेयर 66 फीसदी तक गिर गए थे. इसके साथ ही ग्रुप के मार्केट कैप में भी 117 अरब डॉलर की कमी आई थी और गौतम अडानी दुनिया के टॉप अरबपतियों की लिस्ट में चौथे पायदान से खिसकर सोमवार को 22वें नंबर पर पहुंच गए थे. इस संकट भरे दौर में मंगलवार को अडानी के शेयरों में आई जोरदार तेजी राहत देने वाली है.

अडानी ग्रुप ने किया है ये बड़ा ऐलान
यहां बता दें कि बीते 14 दिनों से सबसे बुरे हालातों से गुजर रहे Adani Group ने सोमवार को अपने गिरवी रखे शेयरों को समय पहले छुड़ाने का ऐलान किया था. इसके लिए कंपनी 9,185 करोड़ रुपये का भुगतान करने के लिए तैयार है. इस खबर का असर मंगलवार को ग्रुप की कंपनियों के शेयरों पर दिखाई दिया है. इसके अलावा एक रिपोर्ट के मुताबिक, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने अडानी ग्रीन एनर्जी और अडानी ट्रांसमिशन की सर्किट लिमिट को संशोधित कर 5 फीसदी कर दिया है.

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...