16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
HomeUncategorizedमुकेश अंबानी की जियो फाइनेंशियल के शेयर में 15 फीसदी का बंपर...

मुकेश अंबानी की जियो फाइनेंशियल के शेयर में 15 फीसदी का बंपर उछाल, जानिए क्यों स्टॉक खरीदने की मच गई है लूट?

Published on

नई दिल्ली

दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी की जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर खरीदने की आज लूट मची हुई है। निवेशक जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर की बंपर खरीदारी कर रहे हैं। सुबह से जियो के शेयर में 15 फीसदी से ज्यादा का उछाल आ चुका है। यह शेयर अपने ऑल टाइम हाई 295.70 के लेवल तक पहुंचा। शेयर सुबह 256.35 रुपये के स्तर पर खुला था। इसके बाद से शेयर में बंपर उछाल देखा गया है।

अभी दोपहर ढाई बजे के करीब जियो का शेयर 290 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जियो फाइनेंशियल के पेटीएम को बेलआउट करने की खबरों के चलते जियो फाइनेंशियल के स्टॉक पर निवेशक टूट पड़े हैं। शेयर में बंपर तेजी जारी है। शेयर में तेजी के बीच जियो फाइनेंशियल का मार्केट कैप 1.87 लाख करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है।

इस वजह से आया उछाल
जियो फाइनेंशियल के शेयर में यह तेजी यूं ही नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, खबर आई कि पेटीएम के वॉलेट कारोबार को जियो फाइनेंशिलय खरीद सकता है। इसके बाद से जियो के शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिली। इस खबर के सामने आने के बाद से जियो के शेयर में खरीदारी जारी है। हालांकि इस संबंध में अभी तक जियो फाइनेंशियल की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बात की संभावना जताई जा रही है कि जियो फाइनेंशियल पेटीएम पेमेंट्स बैंक को खरीदकर उसका बेलआउट कर सकती है।

पेटीएम पर पाबंदी
बीते दिनों रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए नए कस्टमर को जोड़ने पर रोक लगा दी थी। पेटीएम पर कंपनी बैंकिंग रेगुलेशन को लेकर अनियमितताएं बरतने का आरोप है। इसके बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर सख्त एक्शन लिया गया है।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...