12 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedटिशू पेपर पर रेल मंत्री को दिया बिजनेस प्रपोजल, 6 मिनट में...

टिशू पेपर पर रेल मंत्री को दिया बिजनेस प्रपोजल, 6 मिनट में आई कॉल, मिला ऑफर!

Published on

नई दिल्‍ली ,

अगर सच्‍ची मेहनत हो तो कुछ भी काम मुश्किल नहीं… ये लाइन एक उद्यमी पर बिल्‍कुल सटीक बैठती है. अक्षय सतनालीवाला नाम के उद्यमी काफी समय अपने बिजनेस आइडिया को एग्‍जीक्‍यूट करना चाहते थे, लेकिन कई परेशानियों के कारण संभव नहीं हो पा रहा था. यह काम उनके लिए तब आसान हो गया जब उनकी मुलाकात अचानक से कोलकाता की एक फ्लाइट में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से हुई.

टिशू पेपर पर रेलमंत्री से शेयर किया आइडिया
दोनों पिछले 2 फरवरी को एक ही फ्लाइट से दिल्ली से कोलकाता जा रहे थे. फ्लाइट में केंद्रीय मंत्री को देखने के बाद वह खुद को उनसे अपने बिजनेस आइडिया के बारे में बात करने से नहीं रोक सके, जो लंबे समय से उनके दिमाग में थी. लेकिन फ्लाइट में प्रोटोकॉल और कड़ी सुरक्षा के कारण वह रेल मंत्री तक नहीं पहुंच पा रहे थे. कई जुगत लगाने के बाद आखि‍रकार उन्होंने अपना प्रस्ताव एक टिशू पेपर पर लिखा और कई प्रयासों के बाद उद्यमी उस टिशू पेपर को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को सौंपने में कामयाब रहे.

सिर्फ 6 मिनट में आ गया कॉल
जब फ्लाइट का सफर पूरा हुआ और उद्यमी कोलकाता में उतरे तो छह मिनट के अंदर ही सतनालीवाला को पूर्वी रेलवे मुख्यालय के महाप्रबंधक कार्यालय से एक फोन आया. पूर्वी रेलवे के GM मिलिंद के देउस्कर ने संगठन से माल ढुलाई की संभावना पर चर्चा के लिए सतनालीवाला के साथ एक बैठक तय की. सतनालीवाला एक वेस्‍ट मैनेजमेंट कंपनी के निदेशक हैं.

पूर्वी रेलवे मुख्यालय में मिलिंद के देउस्‍कर और अक्षय सतनालीवाला के बीच बैठक में पूर्वी रेलवे के अन्‍य अधिकारी मौजूद रहे. रेलवे के सूत्रों के अनुसार, उद्यमी ने देश के कई हिस्‍सों जैसे छत्तीसगगढ़ के रायपुर और ओडिशा के राजगंगापुर और अन्‍य समूहों में विभिन्‍न उद्योगों को इनपुट और ठोस कचरे को योजनाबद्ध तरीके से प्रवाह के बारे में बताया.

ईस्‍टर्न रेलवे ने क्‍या कहा?
इंडिया टुडे के मुताबिक, वेस्‍टर्न रेलवे के जनरल मैनेजर ने उद्यमी के बिजनेस आइडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए परिवहन के सस्‍ते साधन के तौर पर रेलवे मार्ग के माध्‍यम से ठोस और अन्‍य वेस्‍ट मैटेरियल ले जाने के लिए लचीली शर्तों की पेशकश की है. रेलवे मार्ग के माध्यम से ठोस और प्लास्टिक कचरे के इतनी बड़ी मात्रा में परिवहन से कचरे को डम्‍प करने में मदद मिलेगी, जिससे प्रदूषण में कमी आएगी.

कोई भी सहायता के लिए कर सकता है संपर्क
पूर्वी रेलवे ने कहा कि यह कल्‍पना से परे है कि फ्लाइट में सफर के दौरान एक यात्री ने टिशू पेपर पर सिंपल अपील पर प्रतिक्रिया देकर नए व्‍यापारिक संबंधों के लिए बड़ा और प्रभावी बिजनेस मॉडल शेयर किया. कहा कि हम इस प्रयास से खुश हैं और आगे कोई भी व्‍यक्ति किसी भी सहायता के लिए किसी भी समय रेल मंत्री से संपर्क कर सकता है.

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...