9 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedखरीद लें या करें इंतजार... अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर करेगा मालामाल? एक्सपर्ट...

खरीद लें या करें इंतजार… अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर करेगा मालामाल? एक्सपर्ट से जानिए

Published on

नई दिल्ली

अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर अपने 4190 रुपये के उच्च स्तर से 62 फीसदी टूट चुका है। अब इस शेयर पर निवेशकों की लालच भरी निगाहें हैं। तो क्या यह शेयर अब सस्ता हो गया है? क्या यह उस वैल्यूएशन पर आ गया है, जिस पर इसे खरीदना फायदेमंद होगा? वैल्यूएशन गुरु अश्वथ दामोदरन ने निवेशकों के लिए अडानी एंटरप्राइजेज स्टॉक की सही वैल्यू बताई है। दामोदरन ने कहा कि यह शेयर अभी भी सस्ता नहीं है। भले ही हिंडनबर्ग रिपोर्ट में लगाए गए आरोप गलत हों। फाइनेंस प्रोफेसर ने अपने ब्लॉग में एक डिटेल्ड कैलकुलेशन शेयर किया है। इसके अनुसार स्टॉक की सही वैल्यू करीब 945 रुपये प्रति शेयर होनी चाहिए। यह हिंडनबर्ग के धोखाधड़ी और हेरफेर के आरोपों के बिना है।

अगले 5 वर्षों में रेवेन्यू तेजी से बढ़ने का अनुमान
अपनी वैल्यूएशन एक्सरसाइज के लिए दामोदरन ने माना कि कंपनी का रेवेन्यू अगले पांच वर्षों में 30 फीसदी की तेज रफ्तार से बढ़ेगा और इसके बाद 5.59 फीसदी से बढ़ेगा। वहीं, कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 10 साल बाद 3.6 फीसदी से बढ़कर 7 फीसदी हो जाएगा।

फैमिली ग्रुप कंपनियों में पैसा लगाने से बचते हैं दामोदरन
उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा, ‘इसके फंडामेंट्लस (कैश फ्लो, ग्रोथ और रिस्क) को देखते हुए 1531 रुपये प्रति शेयर की कीमत के साथ भी अभी मुझे लगता है कि कीमत काफी ज्यादा है। शेयरों में लगातार गिरावट के बाद भी उन्होंने कहा कि उन्हें अडानी की कंपनियों के शेयर खरीदने का लालच नहीं हैं। क्योंकि वे फैमिली ग्रुप कंपनियों में पैसा लगाने से बचते हैं।’

क्रॉस होल्डिंग्स में खरीदारी करते हैं निवेशक
दामोदरन ने कहा, ‘मैंने एक फैमिली ग्रुप कंपनी में शेयर खरीदने की तुलना शादी करने के बाद अपने सभी ससुराल वालों को अपने साथ बेडरूम में ले जाने से की है। कितना भी बड़ा ग्रुप क्यों ना हो, फैमिली ग्रुप कंपनियों में निवेशक क्रॉस होल्डिंग्स में खरीदारी करते हैं। इससे अपारदर्शिता और फैमिली ग्रुप कंपनीज में वेल्थ ट्रांसफर की संभावना रहती है। अगर फैमिली ग्रुप कंपनीज राजनीतिक कनेक्शंस के बीच बनी होती है, तो रिस्क और बढ़ जाता है।’ हालांकि, उन्होंने कहा कि सही कीमत पर वे उन रिस्क को उठाने के लिए तैयार होंगे।

अडानी ग्रुप के शेयरों का हाल
हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में जबरदस्त गिरावट आई है। हालांकि, सोमवार को अडानी पोर्ट्स का शेयर भारी तेजी के साथ बंद हुआ। अडानी ग्रुप द्वारा शेयर गिरवी रखकर लिये गए लोन का प्रीपेमेंट करने की खबर के बाद अडानी पोर्ट्स के स्टॉक में तेजी आई। अडानी पोर्ट्स का शेयर 9.46 फीसदी उछलकर 546.05 रुपये पर बंद हुआ। अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 0.74 फीसदी गिरकर 1572.40 रुपये पर बंद हुआ। अडानी पावर का शेयर 5 फीसदी गिरकर 182.45 रुपय पर बंद हुआ। अडानी ट्रांसमिशन का शेयर 10 फीसदी गिरकर 1261.40 रुपये पर बंद हुआ। अडानी ग्रीन 5 फीसदी गिरकर 887.55 रुपये पर बंद हुआ। अडानी टोटल भी 5 फीसदी गिरकर 1544.70 रुपये पर बंद हुआ। वहीं, अडानी विल्मर 5 फीसदी गिरकर 380 रुपये पर बंद हुआ।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...