15.4 C
London
Friday, March 20, 2026
HomeUncategorized'मुझे पकड़कर...', ईशा देओल को भरत तख्तानी ने बताया था पजेसिव तो...

‘मुझे पकड़कर…’, ईशा देओल को भरत तख्तानी ने बताया था पजेसिव तो गुस्से में एक्ट्रेस बोलीं- आंखें निकाल दूंगी

Published on

ईशा देओल और भरत तख्तानी 12 साल बाद अलग हो गए। 2012 में शादी के बाद 2024 में इन्होंने अपने रिश्ते को खत्म कर दिया। दोनों की पहली मुलाकात एक इंटर-स्कूल कॉम्पटीशन के दौरान हुई थी और शादी के बाद ये दोनों दो बेटियों के माता-पिता बने थे। मगर अब साथ नहीं। एक पुराने इंटरव्यू में भरत ने बताया था कि ईशा किस तरह उन्हें पकड़कर रखती थीं। वह बहुत पजेसिव थीं।

अपनी शादी के कुछ समय बाद, ‘फिल्मफेयर’ को दिए एक इंटरव्यू में भरत तख्तानी ने अपनी पत्नी ईशा देओल के पजेसिव नेचर के बारे में बताया था। उनके मुकाबिक दोनों ही पजेसिव थे। लेकिन जब वह अपने पुराने दोस्तों के आसपास होते तो पत्नी के कारण उन्हों थोड़ा और सावधान रहना पड़ता था। उन्होंने आगे मजाक में ये भी कहा था कि ईशा एक पजेसिव मदर होंगी और नर्स को अपने बच्चे को पकड़ने की भी इजाजत नहीं देगी।

भरत ने ईशा के बारे में कही थी ये बात
भरत तख्तानी ने बताया था, ‘मैं बहुत पजेसिव हूं लेकिन उसके जितना नहीं। पकड़कर रखती है मुझे। जब मैं अपने पुराने दोस्तों के साथ होता हूं तब भी मुझे थोड़ा सावधान रहना पड़ता है। वह एक पजेसिव मां भी होगी। वह नर्स को भी अपने बच्चे को पकड़ने की इजाजत नहीं देगी।’

ईशा देओल ने बजाई थी ताली
इसी इंटरव्यू में ईशा देओल भी थीं। जिन्होंने अपने पति के रिएक्शन पर नाराजगी जाहिर की थी। उन्हें भरत की ये सारी बातें पसंद नहीं आई थीं और उन्होंने फौरन ताली बजाई और मजाक में कहा कि ‘आंखें निकाल दूंगी।’ इसके साथ ही भरत ने ईशा संग होने वाले झगड़े पर बात की थी। बताया था कि उन्हें बहसबाजी पसंद नहीं है। लेकिन ईशा को ये सारी चीजें बार-बार करने की आदत है। हेमा मालिनी के एक्स दामाद ने बताया था कि वह हमेशा पहले लड़ाई सुलझाते हैं। उनमें अहंकार नहीं है।

Latest articles

दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ, धर्म ध्वजा फहराई

भोपाल भोपाल के रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर...

बीएचईएल का लक्ष्य केवल रोगों का उपचार करना नहीं, स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना — संतोष गुप्ता

भोपाल भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार इकाई द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...