12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
HomeUncategorized'मशहूर हस्तियां ऐसे विज्ञापनों में...', रणवीर सिंह के Ad पर हंगामा! कंपनी...

‘मशहूर हस्तियां ऐसे विज्ञापनों में…’, रणवीर सिंह के Ad पर हंगामा! कंपनी को लिखी गई चिट्ठी

Published on

रणवीर सिंह के एक विटामिन सप्लिमेंट एड ‘हेल्थ ओके’ पर विवाद खड़ा हो गया है. फार्मा कंपनियों के संगठन ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) ने हेल्थ ओके की निर्माता कंपनी मैनकाइंड से विज्ञापन वापस लेने की मांग की है. केमिस्ट संस्था का कहना है कि अभिनेता रणवीर सिंह के विज्ञापन में बताया गया है कि मांसाहारी व्यक्ति अधिक स्वस्थ होते हैं जो कि शाकाहारी होने के फायदों का खंडन करता है.

AIOCD के अनुसार, विज्ञापन ‘भ्रामक’ है और ‘शाकाहार के स्वास्थ्य लाभों’ का खंडन भी करता है.AIOCD ने मैनकाइंड के प्रबंध निदेशक राजीव जुनेजा को लिखे अपने पत्र में कहा है, ‘हेल्थ ओके की सामग्री से पता चलता है कि शाकाहारी व्यक्तियों में विटामिन की कमी का खतरा होता है और आपका दावा है कि आपका सप्लीमेंट इसे रोक सकता है.’हेल्थ ओके के विज्ञापन कैंपेन में कहा गया है कि हर 3 भारतीयों में से एक शाकाहारी है और शाकाहारी लोगों में विटामिन की कमी होने का खतरा रहता है.

इसी संबंध में AIOCD ने आगे कहा कि भारत में शाकाहार का पालन प्रधानमंत्री और भारत के कई मुख्यमंत्री करते हैं और इसे बढ़ावा भी देते हैं. 12 फरवरी को लिखे पत्र में कहा गया कि भारत में शाकाहार प्रमुखता से पालन किया जाता है जिसे देखते हुए विज्ञापन गलत और संभावित रूप से हानिकारक नैरेटिव को बढ़ावा देता है

विज्ञापन में रणवीर सिंह के दिखने पर AIOCD ने क्या कहा?
पत्र में आगे कहा गया है, ‘मशहूर हस्तियां इस तरह के विज्ञापनों में शामिल हो रही हैं जिसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं.’केमिस्ट संस्था ने हेल्थकाइंड के एमडी से उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 और माल की बिक्री अधिनियम 1930 के तहत ‘कानूनी कार्रवाई’ से बचने के लिए विज्ञापन को तुरंत वापस लेने का आग्रह किया है.

AIOCD के महासचिव राजीव सिंघल ने कहा, ‘वे अपने फायदे के लिए किसी भी चीज का विज्ञापन कैसे कर सकते हैं? यह सरासर भ्रामक है…’वहीं, हेल्थओके को लेकर चलाए जा रहे अभियान में कहा जा रहा है कि गोलियां पोषण संबंधी कमियों को पूरा कर सकती हैं और इसमें मौजूद टॉरिन और जिनसेंग के कारण ऊर्जावान बने रहने में मदद कर सकती हैं.

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...