11.5 C
London
Wednesday, February 11, 2026
HomeUncategorizedबेशर्म रंग गाने पर डांस पर ट्रोल हुईं चारु, यूजर्स बोले- सस्ती...

बेशर्म रंग गाने पर डांस पर ट्रोल हुईं चारु, यूजर्स बोले- सस्ती दीपिका

Published on

शाहरुख खान की फिल्म पठान काफी दिनों से विवादों में बनी हुई है. इस फिल्म का पहला गाना बेशर्म रंग कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुआ है. गाने में दीपिका के भगवा रंग की बिकिनी पहनने से कई लोगों और संगठनों को दिक्कत हो गई है. गाने को हटाने की मांग से लेकर फिल्म को बायकॉट किए जाने तक की मांग उठ रही है. हालांकि इस बीच कई लोग बेशर्म रंग गाने को जमकर एन्जॉय भी कर रहे हैं.

चारु ने किया बेशर्म रंग पर डांस
बेशर्म रंग गाना भले ही विवादों में घिरा हुआ है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसका क्रेज भी खूब है. आए दिन सेलिब्रिटीज और यूजर्स इस पर रील्स बना रहे हैं. टीवी एक्ट्रेस हिना खान से लेकर कनिका मान तक ने कई सेलेब्स इस गाने पर रील बनाकर वायरल हो चुके हैं. अब टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा भी इस ट्रेंड में शामिल हो गई हैं.

चारु ने इस गाने पर अपने पैर थिरकाते हुए अपना वीडियो शेयर किया है. अपनी मजेदार वीडियो में चारु असोपा खुलकर कमर लचका रही हैं और लाजवाब डांस कर रही हैं. वीडियो में चारु असोपा को स्विमिंग पूल के किनारे बेशर्म रंग गाने के सिग्नेचर स्टेप्स करते हुए देखा जा सकता है. बाद में वो अपनी बेटी जियाना  को भी गोद में लेकर डांस करती हैं.

यूजर्स ने किया बॉडीशेम-ट्रोल
वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘मैं ट्रेंड्स को फॉलो नहीं करती हूं, लेकिन ये गाना मुझे पसंद आया. पूरे गाने का वाइब मुझे पसंद है और मैं बेशर्म रंग गाने के बोल पर ट्रिप कर रही हूं.’ हालांकि यूजर्स को चारु का अंदाज खास पसंद नहीं आ रहा है. कई यूजर्स ने चारु असोपा को बॉडी शेम किया तो कई ने उन्हें सस्ती दीपिका बता दिया है. एक यूजर्स ने लिखा कि चारु दिखावा करती हैं.

दूसरी तरह कई यूजर्स ऐसे भी हैं जिन्हें चारु असोपा का ये डांस वीडियो पसंद आया है. फैंस उन्हें दीपिका पादुकोण से बेहतर बता रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट किया, ‘आग लगा दी. दीपिका को भी फेल कर दिया आपने.’ कुछ यूजर्स चारु को ट्रोल करने वालों कओ ज्ञान देने में भी लगे हैं. बता दें कि चारु असोपा पिछले काफी समय से अपने तलाक और और पति राजीव सेन संग उलझे रिश्ते को लेकर चर्चा में हैंं.

Latest articles

उर्वशी और अनुश्री ने गायकी से समाँ बाँधा.

भोपाल की युवा गायिका अनुश्री संगमनेकर ने मन मोह लेने वाले गायन से जो...

भाजपा भोपाल जिला कार्यकारिणी का गठन, 37 पदाधिकारियों की घोषणा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत जी खंडेलवाल की सहमति से...

भौतिक और सामाजिक विकास का संतुलन है बजट : राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर — ओरिएंटल कॉलेज भोपाल में विकसित भारत बजट पर युवा संवाद

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

More like this

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर राठौर को किया सम्मानित

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल भोपाल की जनभागीदारी समिति द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस...

बीएचईएल झांसी में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लासपूर्वक सम्पन्न

भेल झांसी |भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी इकाई में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह...