4.9 C
London
Sunday, March 15, 2026
HomeUncategorizedचीन 6, अमेरिका 1, जापान 1, मलेशिया 1, भारत-0... इस लिस्ट में...

चीन 6, अमेरिका 1, जापान 1, मलेशिया 1, भारत-0… इस लिस्ट में तो सब पर ड्रैगन ही भारी

Published on

नई दिल्ली:

चीन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इकॉनमी है। पिछले तीन दशक में इस देश ने कई मोर्चों पर चमत्कारिक प्रदर्शन किया है। इसमें रियल एस्टेट भी शामिल है। आज भले ही चीन का रियल एस्टेट सेक्टर संकट के दौर से गुजर रहा है लेकिन कई साल तक यह चीन की इकॉनमी की रीढ़ रहा। देश की इकॉनमी में इस सेक्टर की करीब एक तिहाई हिस्सेदारी है। दुनिया में 150 मीटर से ऊंची इमारतों वाले शहरों में चीन का दबदबा है। ऐसे टॉप 10 शहरों में चीन के छह शहर शामिल हैं। भारत का एक भी शहर इस लिस्ट में नहीं है। हमारी आर्थिक राजधानी इस लिस्ट में 15वें नंबर पर है। चीन में 300 मीटर से ऊंची 57 इमारतें हैं जबकि भारत में इसकी संख्या केवल एक है।

चीन का हिस्सा बन चुका हॉन्ग कॉन्ग दुनिया में सबसे ज्यादा बहुमंजिला इमारतों के मामले में पहले नंबर पर है। इस शहर में 558 ऐसी इमारतें हैं जिनकी ऊंचाई 150 मीटर से अधिक है। 1980 से पहले इस शहर में इस तरह की दो इमारतें हुआ करती थीं। Council on Tall Buildings and Urban Habitat के मुताबिक इस शहर में 97 इमारतों की ऊंचाई 200 मीटर से अधिक है जबकि 300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली छह इमारतें हैं। चीन का शहर शेनजेन 414 इमारतों के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। इस शहर में 163 इमारतों की ऊंचाई 200 मीटर से अधिक है जबकि 21 की ऊंचाई 300 मीटर से अधिक है।

आमची मुंबई
इस लिस्ट में तीसरे नंबर न्यूयॉर्क का है। इस शहार में 318 ऊंची इमारते हैं। इनमें 98 इमारतों की ऊंचाई 200 मीटर से ज्यादा है जबकि 17 बिल्डिंग्स 300 मीटर से ऊंची हैं। चौथा नंबर दुबई का है। यूएई के इस शहर में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा भी है। इसकी ऊंचाई 828 मीटर है। इस शहर में 263 इमारतों की ऊंचाई 150 मीटर से अधिक है। इनमें से 127 इमारतों की ऊंचाई 200 मीटर से अधिक है जबकि 31 बिल्डिंग्स 300 मीटर से अधिक ऊंची हैं। इसके बाद ग्वांगझू (194), शंघाई (194), टोक्यो (176), कुआलालंपुर (176), वुहान (169) और चोंगकिंग (145) का नंबर है।

भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई इस लिस्ट में 15वें नंबर पर है। इस शहर में 101 इमारतों की ऊंचाई 150 मीटर से अधिक है। इनमें से 42 की ऊंचाई 200 मीटर से अधिक है जबकि एक इमारत 300 मीटर से ज्यादा ऊंची है। टॉप 100 में मुंबई के अलावा भारत का कोई शहर नहीं है। कोलकाता इस लिस्ट में 114वें नंबर पर है। इस शहर में 10 बिल्डिंग्स 150 मीटर से ज्यादा ऊंची हैं। इनमें से एक की ऊंचाई 200 मीटर से ज्यादा है। दिल्ली से सटे गुड़गांव में 150 मीटर से ज्यादा ऊंची इमारतों की संख्या चार है। हैदराबाद में ऐसी इमारतों की संख्या दो है।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...