8.9 C
London
Saturday, May 9, 2026
HomeUncategorizedसीमा पर तनाव खत्म होने पर ही चीन को निवेश में मिल...

सीमा पर तनाव खत्म होने पर ही चीन को निवेश में मिल सकती है रियायत… भारत की दो टूक

Published on

दावोस:

भारत ने संकेत दिया है कि अगर सीमा पर तनाव कम होता है तो वह चीनी निवेश में रियायत दे सकता है। यह बात भारत के एक शीर्ष अधिकारी ने स्विटजरलैंड के दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच सम्मेलन के इतर कही। भारतीय अधिकारी ने यह भी कहा कि चीन पर लगे चार साल पुराने प्रतिबंधों को भी हटाया जा सकता है। भारत में औद्योगिक नीति के शीर्ष नौकरशाह राजेश कुमार सिंह ने दावोस में में कहा कि सीमा तनाव सबसे बड़ी परेशानी है। अगर तनाव कम होता है तो निवेश संबंधों में सुधार हो सकता है। चीन लगातार आरोप लगाता रहता है कि भारत में उसके देश की कंपनियों के साथ भेदभाव किया जाता है और उनकी कड़ाई से जांच होती है।

भारत ने 2020 में चीनी कंपनियों के निवेश पर जांच को कड़ा कर दिया था। इसमें सुरक्षा मंजूरी की एक शर्त को भी जोड़ दिया गया था। इस कदम को व्यापक रूप से 3800 किलोमीटर लंबी विवादित सीमा पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प के बाद उठाया गया था। भारत के प्रतिबंधों ने दुनिया के दो सबसे अधिक आबादी वाले देशों के बीच अरबों डॉलर के निवेश को बाधित कर दिया है। चीनी इलेक्टिक वाहन निर्माता कंपनी BYD और ग्रेट वॉल मोटर भारत में करोड़ों डॉलर का निवेश प्रस्ताव दे चुके हैं।

भारत के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के सचिव सिंह ने कहा, “एक बार जब हमारे संबंध वहां स्थिर हो जाएंगे तो निवेश नियम बदल सकते हैं क्योंकि मुझे लगता है कि हमारे बीच जो सीमा मुद्दे थे – सीमा स्थिर हो गई है”। “निवेश पक्ष पर भी, अगर चीजें अच्छी रहीं, तो मुझे यकीन है कि हम सामान्य व्यवसाय फिर से शुरू कर सकते हैं।” उन्होंने संभावित ढील के लिए कोई समय सीमा नहीं दी। यह पूछे जाने पर कि क्या भारत का संदेश यह है कि चीनी निवेश शांतिपूर्ण सीमा पर निर्भर करता है। इस पर उन्होंने कहा, “आप ऐसा नहीं कर सकते कि कोई आपकी सीमा पर अतिक्रमण कर रहा हो और साथ ही आप वहां से निवेश के लिए लाल कालीन बिछा रहे हों।”

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...