15.4 C
London
Friday, March 20, 2026
HomeUncategorizedमुंह के बल गिरा चीन, भारत ने अब मामले में भी ड्रैगन...

मुंह के बल गिरा चीन, भारत ने अब मामले में भी ड्रैगन को छोड़ा पीछे, आंकड़े देखकर हो जाएंगे खुश

Published on

नई दिल्ली:

चीन का हाल बेहाल है। अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर परेशान चीन की स्थिति और खराब हो रही है। भारत की अर्थव्यवस्था जहां तूफानी तेजी से भाग रही है। वहीं चीन की इकॉनमी संघर्ष कर रही है। अब दुनियाभर के निवेशक चीन को छोड़कर भारत में पैसा लगा रहे हैं। भारतीय शेयर बाजार एमकैप यानी आकार के मामले में हांगकांग को पीछे छोड़ चुके हैं। हांगकांग को हराकर भारत पिछले दिनों दुनिया का चौथा सबसे बड़ा स्टॉक मार्केट बन गया था। अब भारत ने ट्रेडिंग वॉल्यूम के मामले में भी चीन को मात दे दी है। भारतीय बाजार बीएसई और एनएसई अब ट्रेड वॉल्यूम के मामले में भी हांगकांग से आगे निकल गए हैं। बीएसई और एनएसई का एक महीने का औसत ट्रेड वॉल्यूम 16.5 बिलियन डॉलर प्रति दिन पर पहुंच गया है, जबकि हांगकांग शेयर मार्केट का औसत 13.1 बिलियन डॉलर प्रति दिन रहा है।

भारतीय इक्विटी मार्केट्स में पिछले साल लगातार आठवें साल तेजी रही। दूसरी ओर हॉन्ग कॉन्ग के हेंग सेंग में लगातार चौथे साल गिरावट आई है जबकि चीन के शंघाई स्टॉक एक्सचेंज में भी लगातार दूसरे साल गिरावट रही है।

चीन की हालत खराब
बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 2 से 3 महीनों में हांगकांग का ट्रेडिंग वॉल्यूम गिर रहा है। वहीं भारत में तेजी से इजाफा देखा जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत का सेंसेक्स पिछले वर्ष करीब 17 फीसदी उछल गया है, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग लगभग 27 फीसदी नीचे है। पिछले महीने, भारत दुनिया के चौथे सबसे बड़े इक्विटी केंद्र के रूप में हांगकांग से आगे निकल गया है।

निवेशक निकाल रहे पैसा
चीन की धीमी अर्थव्यवथा के चलते अब निवेशक अपने हाथ पीछे खींच रहे हैं। निवेशक अपने अरबों डॉलर निकाल रहे हैं। भारत और चीन अलग-अलग रास्तों पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं। इधर विदेशी निवेशक बाय इंडिया सेल चाइना की रणनीति पर चल रहे हैं। चीन की सरकार के दखल से विदेशी निवेशकों का भरोसा कम हुआ है। भारत और चीन की चाल पर सबसे बड़ा फर्क इसी चीज का पड़ा है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...