16.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeUncategorizedचीन को लगेगा झटका, Apple का बड़ा कदम, भारत में बनेंगे iPhone...

चीन को लगेगा झटका, Apple का बड़ा कदम, भारत में बनेंगे iPhone Pro मॉडल्स

Published on

नई दिल्ली,

Apple जल्द ही भारत में अपने प्रो मॉडल्स की मैन्युफैक्चरिंग भी शुरू कर सकता है. कंपनी iPhone के स्टैंडर्ड मॉडल्स को पहले ही भारत में मैन्युफैक्चर करती है. चीन के साथ अमेरिका के बढ़ते तनाव के बाद कंपनी ने अपने फोन्स की असेंबलिंग को चीन से बाहर दूसरे देशों में शिफ्ट करना शुरू किया.

हालांकि, अभी तक कंपनी अपने Pro मॉडल्स की मैन्युफैक्चरिंग चीन में ही कर रही थी. ये पहला मौका होगा जब कंपनी iPhone Pro और Pro Max को भारत में तैयार करेगी. ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है.

लॉन्च के बाद शुरू होगी मैन्युफैक्चरिंग
भारत में इस स्मार्टफोन का निर्माण Apple का प्रमुख पार्टनर Foxconn Technology ग्रुप करेगा. रिपोर्ट की मानें, तो कंपनी iPhone 16 सीरीज के लॉन्च होने के कुछ ही दिनों बाद भारत में प्रो मॉडल्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर देगी. इसके लिए कंपनी ने तमिलनाडु स्थित अपनी फैक्ट्री में हजारों कर्मचारियों को इसकी ट्रेनिंग देनी शुरू कर दी है.

Apple का भारत में iPhone Pro और Pro Max मॉडल्स को मैन्युफैक्चर करना एक बड़ा कदम है. ऐपल अभी भी बड़ी संख्या में iPhone को चीन में बनाता है, लेकिन कंपनी इसे धीरे-धीरे दूसरे देशों में शिफ्ट कर रही है, जिसका फायदा भारत को मिला है.

ऐपल के इस कदम का असर ये हुआ कि कंपनी ने वित्तीय वर्ष में मार्च 2024 तक भारत में 14 बिलियन डॉलर के iPhone असेंबल किए है, जो उसके वैश्विक उत्पादन का 14 परसेंट है. मामले से जुड़े लोगों ने बताया कि कंपनी ने जैसे पिछले साल Made in India iPhone 15 को पहले दिन से ही उपलब्ध कराया था. इस बार कंपनी iPhone 16 को भी इसी तरह से बेचेगी, जो भारत में बने होंगे.

भारत में मौजूद कंपनी के दूसरे पार्टनर भी जल्द ही प्रो मॉडल की मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर सकते हैं. हायर वेरिएंट्स में बड़ी बैटरी, बेहतर कैमरा और टाइटेनियम बॉडी मिलती है. इन्हें असेंबल करने के लिए स्पेशलाइज्ड प्रोडक्शन लाइन चाहिए होती है. अब तक कंपनी प्रो मॉडल्स को सिर्फ चीन में बना रही थी.

बता दें कि कंपनी iPhone 16 सीरीज को जल्द ही लॉन्च करने वाली है. कुछ रिपोर्ट्स में इस लॉन्च डेट को 10 सितंबर बताया गया है. हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक रूप से इसकी जानकारी नहीं दी है. कंपनी इस साल iPhones के डिजाइन में बदलाव सकती है.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...