5.6 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedचीन की पाबंदी, बंद हुआ दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक मार्केट!

चीन की पाबंदी, बंद हुआ दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक मार्केट!

Published on

नई दिल्ली,

कोरोनावायरस महामारी से जूझ रहे चीन ने दुनिया के सबसे बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स होलसेल मार्केट को बंद करने का फैसला किया है. इस हफ्ते सोमवार को चीन का टेक्नोलॉजी हब कहे जाने वाले Shenzhen ने होलसेल मार्केट को बंद करने का ऑर्डर जारी किया. यह ऑर्डर साउथर्न सिटी में तेजी से बढ़ रहे COVID मामलों के बाद जारी किया गया है.

दुनिया के सबसे बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट का घर यानी Huaqiangbei जिले के कारोबारियों को आधिकारिक आदेश जारी किया गया है. इस फैसले के तहत गुरुवार तक मार्केट बंद रहेगा, जिससे तेजी से फैल रहे COVID को रोका जा सके.चीन का सबसे बड़ा होलसेल इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट अगर ज्यादा दिनों तक बंद रहा, तो इसका प्रभाव भारत समेत दूसरे बाजार पर भी पड़ेगा.

क्लोज्ड लूप में काम कर रही हैं कंपनियां
टेलीकम्युनिकेशन इक्विपमेंट कंपनी Huawei Technologies, चीन की टॉप चिपमेकर सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग इंटरनेशनल कॉर्प और ऐपल सप्लायर Foxconn को भी इन नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है. इन सभी कंपनियों को क्लोज्ड लूप सिस्टम फॉलो करना होगा, जिससे प्रोडक्शन शेड्यूल ट्रैक पर बना रहे.

कोविड की वजह से चीन में जिस मार्केट को बंद किया गया है, उसे टेक्नोलॉजी कंपनियों का घर कहते हैं. इस बाजार में कम्प्यूटर के पार्ट्स से लेकर मोबाइल के छोटे हिस्से और माइक्रोचिप तक के हजारों स्टॉल मौजूद हैं.

कई चीजें हैं बंद
इस इलाके में रहने वाले लोगों को घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है. यहां के लोग सिर्फ कोविड टेस्ट के लिए ही घर से बाहर निकल सकते हैं. इस एरिया में मौजूद सभी बिजनेस को गुरुवार तक के लिए बंद कर दिया गया है.यहां सिर्फ सुपर मार्केट, फार्मेसी और हॉस्पिटल खुले रह सकते हैं. इसके अलावा सभी दुकानों तक को बंद कर दिया गया है. रेस्टोरेंट तक सस्पेंड हैं. लोग केवल टेकअवे ले सकते हैं. चीन का ये बाजार अगर ज्यादा दिनों तक बंद रहा, तो इसका असर दुनियाभर के टेक्नोलॉजी मार्केट पर पड़ेगा.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...