8.8 C
London
Wednesday, March 4, 2026
HomeUncategorizedभारत के हमले से चीन के डिफेंस स्टॉक्स धड़ाम, JF-17 फाइटर जेट...

भारत के हमले से चीन के डिफेंस स्टॉक्स धड़ाम, JF-17 फाइटर जेट बनाने वाली कंपनी के शेयर में 9% की गिरावट

Published on

नई दिल्ली

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने चीन के हथियारों का इस्तेमाल किया। अब दोनों देशों के बीच सीजफायर हो चुका है। करीब चार दिन तक चले इस संघर्ष में भारतीय सेना का पाकिस्तान के हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया। हमले के दौरान चीन के डिफेंस स्टॉक रॉकेट हो गए थे, लेकिन अब इनका दम निकल गया है। चीन के डिफेंस स्टॉक्स मंगलवार को 9 फीसदी तक गिर गए।

भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकने के बाद चीन की बड़ी रक्षा कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई है। 13 मई को हैंग सेंग चाइना ए एयरोस्पेस एंड डिफेंस इंडेक्स 3% नीचे कारोबार कर रहा था। एवीआईसी चेंगदू (AVIC Chengdu) के शेयर 9.31% और झूजोउ होंगडा (Zhuzhou Hongda) के शेयर 6.42% तक गिर गए। एवीआईसी चेंगदू कंपनी JF-17 थंडर और J-10C फाइटर जेट बनाती है। वहीं झूजोउ कंपनी PL-15 मिसाइल बनाती है।

क्यों आई गिरावट?
चीन के डिफेंस स्टॉक्स में गिरावट का सबसे बड़ा कारण चीनी हथियारों का फुस्स निकलना है। दरअसल, पाकिस्तान ने इस संघर्ष में चीन में बने हथियारों का इस्तेमाल किया था। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने संसद में कहा था कि भारत के लड़ाकू विमानों से लड़ने के लिए चीन में बने J-10C विमानों का इस्तेमाल किया गया था।

भारत के जवाबी हमले में चीन में बने हथियार टिक नहीं पाए। भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के साथ संघर्ष में PL-15 मिसाइल को मार गिराया था। इस घटना के बाद चीन की मिसाइल टेक्नोलॉजी की असलियत पर सवाल उठने लगे हैं। शायद इसी वजह से निवेशकों का भरोसा झूजोउ होंगडा कंपनी से कम हो गया और इसके शेयर में गिरावट आ गई।

चीन के कितने हथियार?
SIPRI के आंकड़ों के अनुसार, चीन 2020-24 में पाकिस्तान को हथियार बेचने वाला सबसे बड़ा देश था। पाकिस्तान के 81% हथियार चीन से आए थे। नीदरलैंड 5.5% के साथ दूसरे और तुर्की 3.8% के साथ तीसरे स्थान पर था। पाकिस्तान ने भारत के साथ लड़ाई में तुर्की के ड्रोन का भी इस्तेमाल किया था।

इसमें भी आई गिरावट
चीन की कई डिफेंस कंपनियों के शेयर में मंगलवार को गिरावट आई। एवीआईसी एयरोस्पेस के हांगकांग में लिस्टेड शेयरों में भी 2% से ज्यादा की गिरावट आई। यह कंपनी सैन्य विमान और हेलीकॉप्टर बनाती है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...