5 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorized3500 से ज्यादा भारतीय कंपनियों में बैठे चीनी डायरेक्टर, सरकार ने देश...

3500 से ज्यादा भारतीय कंपनियों में बैठे चीनी डायरेक्टर, सरकार ने देश को दी जानकारी

Published on

नई दिल्ली

सरकार ने सोमवार को कहा कि भारत में 3560 कंपनियां ऐसी हैं, जिनमें चीनी डायरेक्टर हैं। कंपनी मामलों के राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश में 174 चीनी कंपनियां हैं, जो भारत में काम करने के लिहाज से मंत्रालय में विदेशी कंपनियों के रूप में रजिस्टर्ड हैं। वहीं, चीनी निवेशकों और शेरधारकों वाली कंपनियों की संख्या बता पाना संभव नहीं हैं। क्योंकि इस तरह के आंकड़े अलग से नहीं रखे जाते। भारत और चीन के संबंधों में इस समय तल्खी आ गई है। अरुणाचल प्रदेश में बॉर्डर के पास तवांग इलाके में चीनी सैनिकों के साथ झड़प की खबर है। यह झड़प 9 दिसंबर की रात हुई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस झड़प में 8 भारतीय सैनिकों के घायल होने की खबर है। वहीं, चीनी सेना के 20 से ज्यादा सैनिक घायल हुए हैं।

चीनी निवेशकों वाली कंपनियों की संख्या
राव इंद्रजीत सिंह ने लोकसभा में कहा, ‘कॉर्पोरेट डाटा प्रबंधन (CDM) के आंकड़ों के अनुसार, भारत में 3560 कंपनियां ऐसी हैं, जिनमें चीनी डायरेक्टर हैं। चीनी निवेशकों और शेयर धारकों वाली कंपनियों की संख्या बता पाना संभव नहीं है, क्योंकि कंपनी मामलों के मंत्रालय की प्रणाली (MCA) में अगल से आंकड़े नहीं रखे जाते।’ कॉर्पोरेट डेटा मैनेजमेंट यानी सीडीएम पोर्टल को मंत्रालय द्वारा इन-हाउस डेटा एनालिटिक्स और बिजनस इंटेलिजेंस यूनिट के तौर पर विकसित किया गया है।

भारत कई चीजों के लिए चीन पर हो रहा निर्भर
भारत-चीन व्यापार की बात करें, तो यह लगातार बढ़ रहा है। चीन के साथ हमारा व्यापार घाटा भी बढ़ता जा रहा है। यह चिंता का विषय है। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने राज्यसभा में इस बात पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि भारत कई चीजों के लिए चीन पर निर्भर होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि साल 2003-2004 में चीन से भारत का आयात करीब 4.34 अरब डॉलर का था। लेकिन साल 2013-14 आते-आते ये बढ़कर करीब 51.03 अरब डॉलर का हो गया। ऐसे में 10 वर्षों में आयात बढ़कर दस गुना से भी ज्यादा हो गया।

लगातार बढ़ रहा व्यापार घाटा
साल 2004-05 में भारत और चीन के बीच 1.48 अरब डॉलर का व्यापार घाटा था। साल 2013-14 में यह बढ़कर 36.21 अरब डॉलर तक पहुंच गया। वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान भारत और चीन के बीच 44.33 अरब डॉलर का व्यापार घाटा था। लेकिन चालू वित्त वर्ष के दौरान यह बढ़कर करीब 73 अरब डॉलर पर पहुंच गया। सीमा पर तनाव के बावजूद दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय करोबार में 43.3 फ़ीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वित्त वर्ष 2020-21 में चीन ने भारत को 65.21 अरब डॉलर के मूल्य का सामान निर्यात किया था। लेकिन वित्त वर्ष 2021-22 में इसमें तेज इजाफा हुआ और यह 94.57 अरब डॉलर तक पहुंच गया।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...