6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedशहर या गांव… कहां है अधिक बेरोजगारी? सरकारी आंकड़े से सामने आ...

शहर या गांव… कहां है अधिक बेरोजगारी? सरकारी आंकड़े से सामने आ गई सच्चाई

Published on

नई दिल्ली

देश में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में बेरोजगारी से जुड़ा आंकड़ा जारी किया गया है। गुरुवार को पीरियॉडिक लेबर फोर्स सर्वे की तरफ से मासिक बुलेटिन जारी किया गया है। इसके अनुसार अप्रैल में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग के लोगों के लिए बेरोजगारी दर 5.1% थी। बेरोजगारी की यह दर ग्रामीण क्षेत्रों में यह 4.5% और शहरी केंद्रों में 6.5% थी।

जनवरी से पीएलएफएस में सुधार किया गया है। समय पर नीतिगत हस्तक्षेप में सहायता के लिए बढ़ी हुई कवरेज के साथ हाई फ्रीक्वेंसी श्रम बाजार डेटा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मासिक बुलेटिन के रूप में नौकरियों के आंकड़ों में लेटेस्ट जोड़ किया गया है। इसमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के डेटा शामिल हैं।

किस उम्र के कितने बेरोजगार?
आंकड़ों के अनुसार 15 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग के पुरुषों में बेरोजगारी दर 5.2% थी, जबकि इस श्रेणी की महिलाओं में यह 5% थी। अप्रैल के दौरान 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के ग्रामीण पुरुषों में बेरोजगारी दर 4.9% थी। वहीं, महिलाओं में यह 3.9% थी। शहरी क्षेत्रों में, अप्रैल में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग की महिलाओं में बेरोजगारी दर 8.7% थी। जबकि इसी आयु वर्ग के पुरुषों में यह 5.8% थी।

क्या दर्शा रहे ये आंकड़े
वर्तमान साप्ताहिक स्थिति (सीडब्ल्यूएस) के तहत बेरोजगारी के अनुमान सर्वेक्षण अवधि के दौरान सात दिनों की छोटी अवधि में बेरोजगारी की औसत तस्वीर प्रदान करते हैं। एक व्यक्ति को एक सप्ताह में बेरोजगार माना जाता है यदि उसने संदर्भ सप्ताह के दौरान किसी भी दिन एक घंटे भी काम नहीं किया, लेकिन इस अवधि के दौरान किसी भी दिन कम से कम एक घंटे के लिए काम की मांग की या काम के लिए उपलब्ध था।

सांख्यिकी कार्यालय ने कहा कि जनवरी 2025 के बाद पीएलएफएस के परिणामों को उस संदर्भ में समझने और उपयोग करने की आवश्यकता है। इसके लिए सर्वेक्षण की सैंपल सेलेक्शन मेथडलॉजी तैयार की गई है। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के पिछले आंकड़ों से पता चला है कि शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी 6.4% थी।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...