16.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedएसबीआई की तिजोरी से गायब हुए 11 करोड़ रुपये के सिक्के, सीबीआई...

एसबीआई की तिजोरी से गायब हुए 11 करोड़ रुपये के सिक्के, सीबीआई की ताबड़तोड़ छापेमारी

Published on

नई दिल्ली

राजस्थान में एसबीआई (SBI) की एक ब्रांच से करीब 11 करोड़ रुपये के सिक्के गायब होने का मामला सामने आया है। सीबीआई (CBI) ने गुरुवार को इस मामले में 25 ठिकानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसी ने राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेश के बाद 13 अप्रैल को इस संबंध में मामला दर्ज किया था। यह मामला राज्य के करौली में एसबीआई की एक शाखा के लॉकर (तिजोरी) से 11 करोड़ रुपये के सिक्के गायब होने से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि दिल्ली, जयपुर, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर, अलवर, उदयपुर और भीलवाड़ा में बैंक के लगभग 15 पूर्व अधिकारियों और अन्य के परिसरों की तलाशी ली गई। गौरतलब है कि यह मामला तब सामने आया जब एसबीआई की शाखा ने अगस्त, 2021 में अपने नकदी भंडार में अंतर के बाद पैसे की गिनती करने का फैसला किया था। नकदी की गिनती एक निजी वेंडर द्वारा की गई। इससे पता चला कि शाखा से 11 करोड़ रुपये के सिक्के गायब थे।

सीबीआई ने इस मामले में 13 अप्रैल को एफआईआर दर्ज की थी। एसबीआई की तिजोरी में 13,01,71,275 रुपये के सिक्के जमा थे लेकिन काउंटिंग में 3,000 थैलों में केवल दो करोड़ रुपये के ही सिक्के निकले। इसके बाद एसबीआई ने 16 अगस्त, 2021 को करौली पुलिस के पास प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी के मुताबिक एसबीआई ने सिक्कों की गिनती के लिए जिस एजेंसी को लगाया था उसके मालिक ने बताया कि कुछ लोगों ने उनके एक कर्मचारी की धमकी दी है।
जब यह कर्मचारी अपने होटल लौट रहा था तो 10-15 लोगों के एक गिरोह ने उसे जान से मारने की धमकी दी और कहा कि सिक्कों की गिनती बंद कर दो। बाद में हाई कोर्ट के आदेश पर यह मामला सीबीआई को सौंपा गया था।

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...