5.6 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedकलर ब्लाइंड... दीपिका पादुकोण के बचाव में प्रकाश राज, ट्वीट देख विरोध...

कलर ब्लाइंड… दीपिका पादुकोण के बचाव में प्रकाश राज, ट्वीट देख विरोध करने वालों को लगेगी मिर्ची

Published on

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर ‘पठान’ को लेकर खूब विवाद हो रहा है। इसके गाने ‘बेशर्म रंग’ के रिलीज होने के बाद ही बखेड़ा खड़ा हुआ है। दीपिका पादुकोण की ‘भगवा बिकिनी’ ने तूल पकड़ लिया है। अब साउथ के जाने-माने एक्टर प्रकाश राज ने फिल्म के मेकर्स के सपोर्ट में ट्वीट किया है। उन्होंने जो बात कही है, उसे पढ़कर फिल्म का विरोध करने वालों को मिर्ची लग सकती है।

दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान और ‘पठान’ फिल्म को सपोर्ट करते हुए साउथ के फेमस एक्टर प्रकाश राज ने कई ट्वीट किए हैं। उन्होंने ‘भगवा बिकिनी’ पर सवाल उठाने वालों को जमकर सुनाया है। उन्होंने लिखा, ‘घिनौना… ये सब हमें कब तक बर्दाश्त करना पड़ेगा… कलर ब्लाइंड… ‘। उन्होंने दूसरा ट्वीट किया, ‘बेशर्म… ये तो ठीक है जब भगवा कपड़े पहने हुआ शख्स रेपिस्ट को हार पहनाता है.. हेट स्पीच देता है.. ब्रोकर विधायक… भगवा पहनने वाले स्वामी जी बच्चियों का रेप करते हैं… लेकिन ये किसी मूवी की ड्रेस नहीं हो सकती? विरोध में प्रदर्शनकारी इंदौर में शाहरुख खान के पुतले जला रहे हैं। उनकी डिमांड है- बैन ‘पठान’।’

‘बेशर्म रंग’ गाने पर मचा है बवाल
सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी Pathaan फिल्म 25 जनवरी 2023 को रिलीज के लिए एकदम तैयार है। पहले मूवी के पोस्टर और फिर टीजर को रिवील किया गया। फिर पहला गाना ‘बेशर्म रंग’ रिलीज हुआ। इसमें दीपिका ने अपनी अदाओं से कहर ढाया। गाना रिलीज होते ही विवाद शुरू हो गया। लोगों ने कहा कि दीपिका के लुक्स और कपड़े सेंशुअस हैं। ये सब अश्लील है। पहले मध्य प्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस पर आपत्ति जताई और कहा कि अगर सीन्स बदले नहीं गए तो राज्य में फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे। इसके बाद हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने दीपिका के बिकिनी के केसरिया रंग को धर्म से जोड़ दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर भी #BoycottPathaan ट्रेंड हो रहा है।

शाहरुख-दीपिका की अपकमिंग मूवीज
‘पठान’ के अलावा शाहरुख खान के पास राजकुमार हिरानी की ‘डंकी’ और एटली की ‘जवान’ है। वो सलमान खान की ‘टाइगर 3’ में कैमियो में नजर आएंगे। वहीं, दीपिका की बात करें तो रणवीर सिंह की मूवी ‘सर्कस’ में स्पेशल डांस नंबर करेंगी। उनके पास ऋतिक रोशन के साथ ‘फाइटर’ है। वो प्रभास के साथ ‘प्रोजेक्ट के’ में भी नजर आएंगी।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...