13.7 C
London
Monday, June 15, 2026
HomeUncategorizedथलपति विजय के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत, एक दिन का रोजा और...

थलपति विजय के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत, एक दिन का रोजा और इफ्तार पार्टी के बाद बढ़ा विवाद

Published on

साउथ एक्टर थलपति विजय अब राजनेता भी हैं। बीते दिनों उन्होंने रमजान का पवित्र महीना शुरू होने पर एक दिन का रोजा रखा और इफ्तार पार्टी होस्ट की। उस समय फैंस ने उनकी खूब तारीफ की। पर अब एक्टर बुरे फंस गए हैं। चेन्नई पुलिस कमिश्नर ऑफिस में थलपति विजय के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। इस शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इफ्तार कार्यक्रम के दौरान मुसलमान समुदाय का अपमान किया है।

जानकारी के मुताबिक, शिकायत दर्ज करने वाली तमिलनाडु सुन्नत जमात ने धार्मिक अनुष्ठान में शराबी और हुड़दंगियों की भागीदारी पर कड़ी आपत्ति व्यक्त की। दावा किया कि इससे अवसर की पवित्रता का अपमान हुआ है। इस प्रोग्राम ने सद्भावना को बढ़ावा देने की बजाय समुदाय को ठेस पहुंचाई है।

पहले भी लोग हुए थे परेशान
न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक, तमिलनाडु सुन्नत जमात ने पिछले खराब आयोजनों का उदाहरण भी दिया। जैसे कि विक्रवंडी में विजय थलपति का पहला राजनीतिक राज्य सम्मेलन हुआ था। वहां पर सुविधाएं नहीं होने के कारण लोग प्यास से बेहाल हो गए थे।

‘कानूनी कार्रवाई है जरूरी’
कहा गया कि इस तरह की घटनाएं दोबारा ना हो, इसलिए कानूनी कार्रवाई जरूरी है। ये शिकायत प्रचार के लिए नहीं है, बल्कि भविष्य में होने वाले समारोहों में सम्मान और प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए है। मालूम हो कि थलपति विजय के पिता क्रिश्चियन हैं और मां हिंदू।

थलपति विजय की अपकमिंग मूवी
वर्कफ्रंट की बात करें तो थलपति विजय की अपकमिंग मूवी ‘जन नायकन’ है। इसका निर्देशन एच विनोथ कर रहे हैं। इसमें भरपूर एक्शन होगा और पॉलिटिकल ड्रामा होगा। इसमें पूजा हेगड़े नजर आएंगी। बॉबी देओल, प्रकाश राज, प्रियामणि सहित कई स्टार्स हैं।

 

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...