16 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedकन्फर्म! बॉलीवुड में एंट्री को तैयार शाहरुख के बेटे आर्यन खान, पहले...

कन्फर्म! बॉलीवुड में एंट्री को तैयार शाहरुख के बेटे आर्यन खान, पहले प्रोजेक्ट की दिखाई झलक

Published on

लाइट्स…कैमरा…एक्शन! अब तक ये लाइने शाहरुख खान अपने लिए सुनते आए थे. लेकिन अब उनके घर में कोई है जो इस तरह से शब्दों को कहने वाला है. जी हां, शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान ने फाइनली स्क्रिप्ट पूरी कर ली है. कई दिनों से ये चर्चा थी कि आर्यन अपने डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं. वो एक एक स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं. फाइनली उस शुभ घड़ी ने दस्तक दे दी है.

आर्यन की स्क्रिप्ट पूरी
आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया. जिसके जरिए उन्होंने बताया कि वो अपनी स्क्रिप्ट पर काम पूरा कर चुके हैं. उनकी स्क्रिप्ट अब कम्प्लीट हो गई है, उन्हें बस एक्शन कहने का इंतजार है. आर्यन ने पोस्ट शेयर कर कैप्शन दिया- राइटिंग पूरी कर ली है. एक्शन कहने का इंतजार नहीं कर सकता. फोटो में पूल टेबल पर रखी स्क्रिप्ट पर आर्यन का नाम लिखा दिख रहा है- ये सिर्फ आर्यन खान के लिए है. साथ ही रेड चिलीज एंटरटेनमेंट का नाम भी नजर आ रहा है. जाहिर है कि इस कहानी को शाहरुख खान की कंपनी के बैनर तले ही प्रोड्यूस किया जाएगा.

मम्मी-पापा ने दी बधाई
आर्यन के इस पोस्ट पर सबसे पहले कमेंट उनकी मां का आया. बेटे के अचीवमेंट से खुश मां गौरी खान ने कहा- इंतजार नहीं कर सकती. वहीं पापा शाहरुख खान ने कमेंट कर कहा- वाह, सोच रहे हो, विश्वास कर रहे हो, सपने पूरे होंगे. बस अब हिम्मत करो. मेरी दुआएं तुम्हारे साथ हैं, तुम्हारे पहले प्रोजेक्ट के लिए,ये हमेशा स्पेशल होता है.

आर्यन कितने लवेबल किड हैं, ये इसी बात से पता चलता है कि उनके अपने डेब्यू वर्क का पोस्ट डालते ही बॉलीवुड की दुनिया के तमाम लोगों ने उन्हें बधाई देनी शुरू कर दी. आर्यन को मां-पापा के साथ-साथ दोस्तों और फैंस से भी खूब सपोर्ट मिला. सिकंदर खेर, बिल्ली सिदिक्की, शनाया कपूर, करिश्मा शर्मा, भावना पांडे, आशुतोष गोवारिकर, माहीप कपूर सबने बधाई दी और कॉन्ग्रैचुलेट किया.

वहीं फैन्स भी आर्यन को बधाई देते नहीं थक रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- मुझे बहुत खुशी हो रही है आर्यन को ऐसे स्ट्रॉन्ग होते देखे के. भगवान करे तुम्हे खूब तरक्की मिले. वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा- बॉलीवुड को जरूरत है क्वालिटी कंटेंट, स्ट्रॉन्ग स्टोरी की, जहां कन्ट्रोवर्सी ना हो, बेस्ट एक्टर. लव यू आर्यन भाई. वहीं कई यूजर ने लिखा- हम इंतजार नहीं कर सकते, इस कहानी के पर्दे पर आने का. कई यूजर तो आर्यन से पूछ बैठे कि फिल्म का नाम क्या है, कब रिलीज होगी.

आर्यन खान के अलावा शाहरुख खान और गौरी की लाडली बेटी सुहाना खान, जोया अख्तर की ‘द आर्चीज’ से एक्टिंग डेब्यू करने वाली हैं. इस फिल्म में उनके साथ खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा भी नजर आने वाले हैं. वहीं अगर बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें, तो फैंस को उनकी मूवीज पठान, जवान और डंकी का बेसब्री से इंतजार है. हाल ही में किंग यूएई से डंकी की शूटिंग खत्म करके इंडिया वापस आए हैं.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...