15 C
London
Tuesday, May 5, 2026
HomeUncategorizedकल कंफ्यूज, आज समझ में आया बजट, निफ्टी ने रचा इतिहास... बनाया...

कल कंफ्यूज, आज समझ में आया बजट, निफ्टी ने रचा इतिहास… बनाया नया रिकॉर्ड

Published on

नई दिल्ली,

शेयर बाजार आज शानदार उछाल के साथ कारोबार कर रहा है. एक ओर जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स ने 73000 का आंकड़ा पार कर लिया, तो वहीं एनएसई का निफ्टी भी नए मुकाम पर जा पहुंचा. बजट के एक दिन बाद मार्केट में ये तूफानी तेजी इसलिए भी हैरान करने वाली है, क्योंकि गुरुवार को जब संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश कर रही थीं, तो बाजार बड़ा ही कन्फ्यूज नजर आ रहा था. कभी हरे निशान पर, तो अगले ही पल लाल निशान पर पहुंच जाता था. लेकिन आज की तेजी से ये कहा जा रहा है कि शायद बाजार को बजट समझ में आ गया है.

Sensex फिर 73000 के पार
सबसे पहले बात करते हैं आज Stock Market में आई तेजी के बारे में, तो बता दें कि शुक्रवार को मार्केट के दोनों इंडेक्स हरे निशान पर खुले. BSE Sensex ने 576.04 अंक या 0.80 फीसदी की उछाल के साथ शुरुआत की, तो वहीं NSE Nifty 172.50 अंक या 0.80 फीसदी ऊपर 21,870 पर ओपन हुआ. बाजार ओपन होने के साथ जहां 1928 शेयर ने तेजी के साथ कारोबार शुरू किया, तो वहीं 422 शेयरों ने गिरावट पर शुरुआत की.

शेयर बाजार ओपन होने के कुछ ही मिनटों में बीसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स रॉकेट की रफ्तार से भागते हुए 900 अंकों के आस-पास उछाल भरकर 73,089 का स्तर छू लिया. वहीं निफ्टी भी 300 अंकों से ज्यादा की उछाल के साथ 22,126 के लेवल को छू गया. जो कि इसका नया हाई लेवल है.

उतार-चढ़ाव के बाद गिरकर बंद हुआ था बाजार
इससे पहले बजट वाले दिन बाजार की चाल कन्फ्यूजन भरी रही थी. कभी एकदम से ये चढ़कर कारोबार करने लगता, तो कभी लाल निशान पर आ जाता. दिनभर यही सिलसिला देखने को मिला और कारोबार के अंत में बीएसई का सेंसेक्स दिन के उच्‍च स्‍तर से 505 अंक गिरकर 71,645.30 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्‍स दिन के उच्‍च लेवल से 121 अंक गिरकर 21,697 पर बंद हुआ था.

आज ये शेयर रहे बाजार के हीरो
शुक्रवार को Share Market में तेजी के बीच जो स्टॉक्स हीरो साबित हुए, उनमें पावर ग्रिड (PowerGrid Share) 5 फीसदी से ज्यादा उछला, NTPC में 4 फीसदी तक की तेजी आई. इस बीच तेजी वाले अन्य शेयर क्रमश: Adani Ports, बीपीसीएल (BPCL), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), हीरो मोटोकॉर्प (Hero Moto Corp) और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस (SBI Life) रहे. ये सभी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर RBI के एक्शन के बाद धराशायी हुआ पेटीएम का शेयर (Paytm Share) लगातार दूसरे दिन 20 फीसदी गिर गया.

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...