12.5 C
London
Thursday, March 5, 2026
HomeUncategorizedरातभर सो नहीं पाया... सुपरटेक के चेयरमैन ने बताई वो गलती, जिसने...

रातभर सो नहीं पाया… सुपरटेक के चेयरमैन ने बताई वो गलती, जिसने ढहा दिया ट्विन टावर

Published on

नई दिल्‍ली

नोएडा में बने सुपरटेक के ट्विन टावर ध्‍वस्‍त हो चुके हैं। बड़ी संख्‍या में लोग इस बात से खुश हैं। वो इसे बेईमानी और भ्रष्‍टाचार के टावर के तौर पर देख रहे थे। हालांकि, सुपरटेक के चेयरमैन आरके अरोड़ा बार-बार यह दावा करते रहे हैं कि इसे बनाने में कंपनी ने किसी तरह की धांधली नहीं की है। नोएडा विकास प्राधिकरण के नियमों के अनुसार ही इस प्रोजेक्‍ट की मंजूरी ली गई। उसी के कायदे-कानून के तहत इसे बनाया गया। सवाल यह है कि जब सबकुछ लीगल ही था तो सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने इसे जमींदोज करने का आदेश क्‍यों दे दिया? आरके अरोड़ा ने इसका भी कारण बताया है। उन्‍होंने उस छोटी सी गलती के बारे में बताया है जिसके चलते ट्विन टावर धुआं कर दिए गए। ज‍िस द‍िन इन टावरों को ढहाया गया, उस रात अरोड़ा सो तक नहींं पाए।

एक समाचार चैनल के साथ बातचीत में सुपरटेक के चेयरमैन ने उस गलती का जिक्र किया है। उन्‍होंने बताया कि सब कुछ नियमों के अनुसार ही हुआ था। इस बात में कोई शकशुबा नहीं था कि ट्विन टावर एमराल्‍ड कोर्ट से अलग कहीं बनेंगे। यह और बात है कि टावरों की ऊंचाई 40 मंजिल तब बढ़ाने की मंजूरी बाद में ली गई। पूरे कंस्‍ट्रक्‍शन में सभी नियमों का पालन किया गया। सुप्रीम कोर्ट ने टावर को जमींदोज करने का फैसला सिर्फ एक छोटी सी गलती के कारण दिया। वह गलती यह थी कि ऊंचाई बढ़ाने से पूर्व वहां मौजूद 15 टावर के लोगों से मंजूरी नहीं ली गई थी। अरोड़ा ने दावा किया कि इसमें भी कंपनी की गलती नहीं थी। यह अनुमति प्राधिकरण को लेनी थी।

क्‍या कहते रहे हैं आरके अरोड़ा
सुपरटेक के चेयरमैन दोहराते आए हैं कि इसमें उनसे किसी भी तरह की गलती नहीं हुई है। रविवार को ट्विन टावर गिराए जाने से पहले भी उन्‍होंने कहा था कि सुपरटेक ने प्राधिकरण की तरफ से स्वीकृत भवन योजना के अनुरूप ही इनका निर्माण किया था। इसमें कंपनी ने कोई गड़बड़ी नहीं की थी। इसमें उन्‍होंने पूरे प्रोजेक्‍ट में हुए नुकसान का भी जिक्र किया था। उन्‍होंने बताया था कि इसमें कंपनी को करीब 500 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। इस खर्च में निर्माण पर आई लागत और कर्ज पर देय ब्याज शामिल है। एडिफिस इंजीनियरिंग नाम की जिस कंपनी ने ये टावर गिराए हैं उसे भी सुपरटेक ने 17.5 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।

ज‍िस द‍िन टावर ग‍िरे उस रात सो नहीं पाए
चैनल के साथ बातचीत में आरके अरोड़ा ने यह भी बताया कि जिस सुबह ट्विन टावर गिराए जाने थे, उस रात उन्‍हें नींद नहीं आई। उन्‍हें इस बात की चिंता थी कि टावर गिरने से आसपास की इमारतों को नुकसान नहीं हो। यही कारण था कि बेस्ट कंपनी को इस काम के लिए लाया गया था। दोनों टावर नोएडा के सेक्टर 93ए में बने थे। ये एक्सप्रेसवे पर सुपरटेक की एमराल्ड कोर्ट परियोजना का हिस्सा थे। इन टावर में बने 900 से ज्‍यादा फ्लैट की मौजूदा बाजार मूल्य के हिसाब से कीमत करीब 700 करोड़ रुपये थी।

Latest articles

भजनलाल सरकार का महिला सशक्तिकरण पर फोकस: रूरल बीपीओ और राज सखी स्टोर्स से संवरेगी आधी आबादी की किस्मत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप...

राजा भोज हवाई अड्डे पर जल्द मिलेगा सस्ता खाना: 10 रुपए में चाय और 20 रुपए में नाश्ते का प्रस्ताव

भोपाल राजा भोज हवाई अड्डे पर सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही खान-पान की...

पटेल नगर अस्पताल में युवक की मौत के बाद हंगामा, पुलिस पर पथराव; आधा दर्जन हिरासत में

भोपाल राजधानी के पटेल नगर स्थित लक्ष्मी हॉस्पिटल में एक युवक की मौत के बाद...

निशातपुरा में सनसनी: युवक की चाकू मारकर हत्या, ऑटो से फेंका शव

भोपाल भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात बदमाशों ने एक 19...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...