14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeUncategorized'इंडस्ट्री में खुद का अस्तित्व बनाया', ठुकराई अक्षय-शाहरुख की फिल्म, कंगना का...

‘इंडस्ट्री में खुद का अस्तित्व बनाया’, ठुकराई अक्षय-शाहरुख की फिल्म, कंगना का खुलासा

Published on

बॉलीवुड एक्ट्रेस-सांसद कंगना रनौत अपनी आने वाली फिल्म ‘इमरजेंसी’ के प्रमोशन्स में बिजी चल रही हैं. ऐसे में वो मीडिया हाउसेस को इंटरव्यूज दे रही हैं. पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कई ऐसी जानकारियां देती नजर आ रही हैं जिनके बारे में कोई नहीं जानता था. हाल ही में Aap Ki Adalat में बातचीत के दौरान बताया कि उन्होंने, शाहरुख खान की ‘जीरो’ और अक्षय कुमार की ‘सिंह इज ब्लिंग’ रिजेक्ट कर दी थी.

कंगना ने कही ये बात
कंगना ने कहा- मुझे कई बड़ी फिल्मों के ऑफर्स आए. इस बीते एक दशक में मैंने न जाने कितनी बड़ी फिल्में रिजेक्ट कीं. मैं उन फिल्मों को करना चाहती थी जो कोई नहीं करना चाहता. जैसे ‘इमरजेंसी’ में इंदिरा गांधी का रोल मैंने अदा किया है. कंगना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में एक रोल रिजेक्ट कर दिया था. शाहरुख खान की ‘जीरो’ का भी उन्हें ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया था.

जब कंगना से पूछा गया कि क्या उन्होंने कोई अक्षय कुमार की भी फिल्म रिजेक्ट की तो इसपर एक्ट्रेस ने कहा- मुझे अक्षय ने ‘सिंह इज ब्लिंग’ में रोल ऑफर किया था. बतौर फीमेल एक्ट्रेस, मैंने इंडस्ट्री में अपना अस्तित्व खुद खड़ा किया है. कोई एक बूढ़ी महिला पर फिल्म नहीं बनाना चाहता था. जो हमारे देश की तीन बार प्रधानमंत्री बनीं (इंदिरा गांधी).

“मेरे जीवन में एक समय ऐसा भी आय़ा जब मैंने काम के लिए स्ट्रगल किया. पर ‘क्वीन’ के बाद मेरी जिंदगी बदल गई थी. मेरे पास बहुत ऑफर्स आ रहे थे, लेकिन मैं कुछ नहीं करना चाहती थी उस वक्त. साल 2006 में जब मैं स्ट्रगल कर रही थी तब तो मेरे साथ कोई काम भी नहीं करना चाहता था. कोई मुझे सेकेंड्री रोल तक नहीं दे रहा था. फिर जब साल 2014 में मेरी फिल्म ‘क्वीन’ हिट हुई तो काम की लाइन लग गई. मैंने उस वक्त सोचा कि मैं श्रीदेवी जी की तरह अपनी अलग फिल्में करूंगी. क्या आमिर खान मुझे मौका देंगे कि मैं अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस उन्हें दिखा सकूं? सलमान, बहुत ही बड़े स्टार हैं. वो मेरे अच्छा दोस्त भी हैं और आमिर भी एक अच्छे इंसान हैं.”

बता दें कि एक इंटरव्यू में कंगना ने बताया था कि रणबीर कपूर ने फिल्म ‘संजू’ के लिए उन्हें अप्रोच किया था. एक रोल भी ऑफर किया था, लेकिन उन्होंने ठुकरा दिया था. फिल्म में जर्नलिस्ट का रोल कंगना को मिल रहा था जो कि बाद में अनुष्का शर्मा ने निभाया था. कंगना की फिल्म ‘इमरजेंसी’ 6 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज हो रही है.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...