6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeUncategorizedलाल सिंह चड्ढा और आमिर की तारीफ क्रिकेटर को पड़ा भारी, ट्विटर...

लाल सिंह चड्ढा और आमिर की तारीफ क्रिकेटर को पड़ा भारी, ट्विटर पर लोग निकाल रहे भड़ास

Published on

आमिर खान और करीना कपूर खान स्टारर बॉलीवुड फिल्म Lal Singh Chaddha को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल जारी है। आमिर खान और उनकी फिल्म की तारीफ करने वाले भारतीय पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा को कई लोगों ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर गालियां दीं। यही नहीं, कुछ लोगों ने तो उनके यूट्यूब चैनल अनसब्सक्राइब करके उसका स्क्रीनशॉट आकाश चोपड़ा को टैग करते हुए ट्विटर पर पोस्ट किया है।

आकाश चोपड़ा ने ट्विटर पर आमिर खान की एक्टिंग और फिल्मी की तारीफ की थी। उन्होंने लिखा- कल रात लाल सिंह चड्ढा देखा। आमिर का क्या शानदार प्रदर्शन है… उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन (और यह किसी के लिए भी बहुत कुछ कहता है जो उसके पास है…लगान, गजनी, दंगल आदि)। फिल्म आप पर बढ़ती है और आपको लाल सिंह से प्यार हो जाता है। बधाई आमिर खान। ऑल द बेस्ट।

इस पोस्ट पर ट्रोल्स की कड़ी प्रतिक्रिया आने के बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया। उसमें उन्होंने उस यूजर को रिप्लाय किया, जिसने उनके यूट्यूब चैनल को अनसब्सक्राइब करके स्क्रीन शॉट शेयर किया था।उन्होंने लिखा- अलविदा… मैं अपने हर एक सब्सक्राइबर की कद्र करता हूं… उन्हें बहुत प्यार करता हूं लेकिन अगर आपको लगता है कि मैं ऐसी राय का हकदार नहीं हूं जो आपकी राय से मेल नहीं खाती है, तो मैं आपको खुद से बाहर कर दूंगा। उनके इस पोस्ट पर फिर कड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिली।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...