7.2 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedलगातार दूसरे हफ्ते शेयर बाजार में डूबे लोगों के करोड़ों रुपये, जानिए...

लगातार दूसरे हफ्ते शेयर बाजार में डूबे लोगों के करोड़ों रुपये, जानिए क्या है इस गिरावट के पीछे वजह

Published on

नई दिल्ली

भारतीय शेयर बाजार में आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भी भारी बिकवाली देखने को मिली। काफी अधिक उतार-चढ़ाव वाले वाले सत्र में सारे सूचकांक लाल निशान पर बंद हुए। कमजोर वैश्विक रुख के चलते आज बाजार में गिरावट आई। यह लगातार दूसरा हफ्ता है, जब ऑटो और टेक शेयरों में मंदी के चलते सूचकांकों ने नुकसान दर्ज किया। विभिन्न देशों के केंद्रीय बैंकों के नीतिगत दर को लेकर आक्रामक रुख के चलते बाजार में गिरावट रही। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 461.22 अंक यानी 0.75 फीसदी की गिरावट के साथ 61,337.81 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 506.5 अंक तक लुढ़क गया था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 145.90 अंक यानी 0.79 फीसदी की गिरावट के साथ 18,269 अंक पर बंद हुआ।

इन शेयरों में रही सबसे अधिक गिरावट
सेंसेक्स के शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, डॉ. रेड्डीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, भारतीय स्टेट बैंक, विप्रो, पावरग्रिड और टाइटन प्रमुख रूप से नुकसान में रहे। दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक और नेस्ले इंडिया शामिल हैं।

यह है बाजार में गिरावट की वजह
जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर में 0.5 फीसदी की वृद्धि के बाद यूरोपीय केंद्रीय बैंक और बैंक ऑफ इंग्लैंड द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी और महंगाई को काबू में लाने के लिये आक्रामक रुख से वैश्विक बाजारों में गिरावट रही।’ उन्होंने कहा, ‘केंद्रीय बैंकों के मुद्रास्फीति को काबू में लाने के लिये आक्रामक रुख से वैश्विक अर्थव्यवस्था की सेहत को लेकर चिंता बढ़ी है। बाजार में घाटे से उबरने का प्रयास देखा गया। हालांकि, वैश्विक समर्थन के अभाव घरेलू शेयर बाजार नुकसान में बंद हुए।’

वैश्विक बाजारों का हाल
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कंपोजिट नुकसान में रहे। जबकि हांगकांग के हैंगसेंग में तेजी रही। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख था। अमेरिकी शेयर बाजार में भी गुरुवार को गिरावट थी। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 2.25 फीसदी की गिरावट के साथ 79.38 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने गुरुवार को 710.74 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...