5 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedElon Musk से छिन गया ताज, दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने...

Elon Musk से छिन गया ताज, दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने Bernard Arnault

Published on

नई दिल्ली,

टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में सबसे बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. Elon Musk अब दुनिया के सबसे अमीर इंसान नहीं रहे हैं, बल्कि वे दूसरे पायदान पर खिसक गए हैं. फ्रांस के दिग्गज कारोबारी बर्नार्ड अर्नाल्ट ने दौलत की रेस में उन्हें पछाड़ दिया है. Bernard Arnault 186.5 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं.

इतनी रह गई एलन मस्क की नेटवर्थ
Forbes के रियल टाइम बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक, लंबे समय से सबसे अमीर इंसान के तौर पर अपनी पहचान बनाए रखने वाले एलन मस्क की संपत्ति में आई गिरावट के बाद वे पहले नंबर से दूसरे पर खिसक गए हैं. एलन मस्क की नेटवर्थ (Elon Musk Net Worth) 181.3 अरब डॉलर रह गई है. हालांकि, मस्क और अर्नाल्ट के बीच फासला बहुत ज्यादा नहीं है. दोनों की संपत्ति में महज 5.2 अरब डॉलर का ही फासला है.

2021 से लगातार थे नंबर वन
गौरतलब है कि इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी Tesla के सीईओ Elon Musk ने साल 2021 में दुनिया के सबसे अमीर इंसान बने थे. उन्होंने एमेजॉन के जेफ बेजोस (Jeff Bezos) को पछाड़ते हुए ये मुकाम हासिल किया था. रिपोर्ट के मुताबिक, उस समय मस्क की नेटवर्थ 188 अरब डॉलर पर पहुंच गई थी, जबकि पहले नंबर पर मौजूद बेजोस की नेटवर्थ 187 अरब डॉलर रह गई थी. अब जेफ बेजोस 113.8 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में चौथे पायदान पर पहुंच गए हैं. उन्हें भारतीय उद्योगपति Gautam Adani ने पीछे छोड़ा है.

गौतम अडानी तीसरे नंबर पर कायम
Top-10 Billionaires List में शामिल दोनों भारतीय उद्योगपति अपना दबदबा कायम रखे हुए हैं. खबर लिखे जाने तक फोर्ब्स के आंकड़ों के अनुसार, एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी (Gautam Adani) 134.6 अरब डॉलर के साथ दुनिया के सबसे रईसों में तीसरे नंबर पर अपनी मौजूदगी कायम रखे हुए हैं. वहीं लिस्ट में दूसरे भारतीय उद्योगपति रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) 92.8 अरब डॉलर के साथ आठवें पायदान पर बने हुए हैं.

लिस्ट में ये अरबपति भी शामिल
Forbes की लिस्ट के मुताबिक, Top-10 अरबपतियों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे (Warren Buffett) 108.1 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ हैं. वहीं बिल गेट्स (Bill Gates) 106.5 अरब डॉलर के साथ दुनिया के छठे सबसे रईस इंसान हैं. अन्य अमीरों की बात करें तो सातवें नंबर पर 103.9 अरब डॉलर के साथ लैरी एलिसन (Larry Ellison), नौंवे पायदान पर 81.8 अरब डॉलर के साथ कार्लोस स्लिम हेलू (Carlos Slim Helu) और 10वें नंबर पर स्टीव बॉल्मर (Steve Ballmer) 81.7 अरब डॉलर के साथ मौजूद हैं.

टॉप-10 से हुए बाहर ये दो अमीर
अरबपतियों की लिस्ट में एक और फेरबदल देखने को मिला है. लंबे समय से टॉप-10 में शामिल दो दिग्गज अरबपति अब इस लिस्ट से बाहर हो गए हैं. लैरी पेज (Larry Page) 81.2 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ अब 11वें नंबर पर, जबकि सर्गेई ब्रिन (Sergey Brin) 77.9 अरब डॉलर के साथ 12वें नंबर पर पहुंच गए हैं. इसके अलावा Facebook के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) 41.8 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के अमीरों की सूची में 26वें पायदान पर हैं.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...