16 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedबेटी ने बताया अब कैसी है राजू श्रीवास्तव की तबीयत, कहा- दुआएं...

बेटी ने बताया अब कैसी है राजू श्रीवास्तव की तबीयत, कहा- दुआएं और आशीर्वाद सहारा

Published on

राजू श्रीवास्तव 10 अगस्त से कार्डिएक अरेस्ट के बाद से ही एम्स में हॉस्पिटलाइज़ हैं और आज उनकी बेटी अंतरा श्रीवास्तव ने एक ट्वीट किया है। इस वक्त देश और दुनिया भर में फैन्स राजू श्रीवास्तव के ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। लोग जानना चाहते हैं कि उनकी हालत कैसी है और अब वह किस हाल में हैं। अपने लेटेस्ट ट्वीट में राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा ने बताया है कि पापा इस वक्त कैसे हैं।

पिछले दिनों राजू श्रीवास्तव का हेल्थ रिपोर्ट देते हुए एएनआई ने अपने ट्वीट में लिखा था- राजू श्रीवास्तव की तबीयत में बहुत हल्क सा सुधार है और वह अब भी डॉक्टरों की देखरेख में वेंटिलेटर पर हैं। अंतरा ने इसी ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा है- आप सबकी प्रार्थना और दुआएं हमारे लिए बहुत मायने रखती हैं। इसी के साथ अंतरा ने प्रणाम और Halo के साथ स्माइल वाली इमोजी शेयर की है। उम्मीद की जा रही है कि राजू श्रीवास्तव की हालत में भले हल्का सुधार हो लेकिन अब हालत राहत वाली हो सकती है।

हालांकि, इसी पोस्ट में किसी फैन ने अंतरा से पूछा है कि अब राजू श्रीवास्तव की हालत कैसी है? और अंतरा ने जवाब भी दिया है। अंतरा ने बताया है- उनकी हालत ठीक वैसी ही है जैसा इस ट्वीट में बताया गया है।

बता दें कि हाल ही में राजू श्रीवास्तव को तेज हुखार और इन्फेक्शन की खबर सामने आई थी। इसके बाद उनकी हालत में थोड़ी सुधार की खबरें आईं। रिपोर्ट ऐसी भी सामने आई है कि राजू की देखरेख के लिए यूपी सरकार ने रेजिडेंट कमिश्नर को जिम्मेदारी सौंपी है।

राजू श्रीवास्तव की हेल्थ को लेकर कई तरह के गलत रिपोर्ट भी सामने आए, जिसके बाद उनकी बेटी अंतरा ने पोस्ट शेयर कर कहा था कि उनकी तरफ से या फिर हॉस्पिटल की तरफ से जारी किए बयान को ही सच मानें फैन्स।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...