14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeUncategorizedGDP ग्रोथ में गिरावट... अप्रैल-जून 2024 में कम हुई इकोनॉमी की रफ्तार,...

GDP ग्रोथ में गिरावट… अप्रैल-जून 2024 में कम हुई इकोनॉमी की रफ्तार, 5 तिमाहियों में सबसे कम

Published on

नई दिल्‍ली ,

भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट में नरमी दर्ज की गई है. जून तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट पिछले 5 तिमाही में सबसे कम रही है. अप्रैल-जून 2024 तिमाही में भारत की GDP ग्रोथ रेट 6.7% दर्ज की गई है. पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में GDP ग्रोथ 8.2 फीसदी थी.

वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में 6.7% की वृद्धि का अनुमान है, जबकि वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में 8.2% की वृद्धि हुई है. वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में नाममात्र सकल घरेलू उत्पाद में 9.7% की वृद्धि देखी गई है, जबकि वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में 8.5% की वृद्धि हुई है. वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में वास्तविक GVA में 6.8% की वृद्धि हुई है, जबकि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 8.3% की वृद्धि हुई थी.

MoSPI डेटा के अनुसार, चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि दर धीमी होकर 6.7% हो गई. इकोनॉमिस्‍ट्स को उम्‍मीद थी कि लोकसभा चुनावों के बाद सरकारी खर्च में मंदी के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि धीमी हो जाएगी. विशेषज्ञों का कहना है कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था होने का टैग बरकरार रखेगा.

किन सेक्‍टर्स में गिरावट और कहां उछाल?
भारत के सबसे अहम सेक्टर माने जाने वाला एग्रीकल्चर और माइनिंग सेक्टर में बड़ी गिरावट देखी गई है. एग्रीकल्चर सेक्टर में अप्रैल-जून 2025 के बीच ग्रोथ घटकर 2 फीसदी रही है, जबकि फिस्कल ईयर 2024 की पहली तिमाही में यह 3.7 फीसदी थी. वहीं इलेक्ट्रिसिटी सेक्टर की ग्रोथ जून तिमाही में 10.4 फीसदी रही है, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 3.2 फीसदी थी. इसके बाद माइनिंग, मैन्‍युफैक्‍चरिंग, पब्लिक एडमिन एंड सर्विस और कंस्‍ट्रक्‍शन सेक्‍टर में अच्‍छी ग्रोथ हुई है.

क्‍या था आरबीआई का जीडीपी ग्रोथ अनुमान
देश के केंद्रीय बैंक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने भी वित्त वर्ष 2024-25 के लिए जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 7.2 फीसदी का लगाया है. आरबीआई ने एमपीसी बैठक के बाद कहा था कि अप्रैल-जून 2024 की तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 7.1 फीसदी रहेगी. हालांकि ये कम होकर 6.7 फीसदी रही है. वहीं Q2 के लिए अनुमान 7.2 फीसदी, Q3 के लिए 7.3 फीसदी और Q4 के लिए जीडीपी ग्रोथ अनुमान 7.2 फीसदी रखा है.

SBI GDP ग्रोथ अनुमान
SBI रिसर्च ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पहली तिमाही में GDP ग्रोथ का अनुमान 7.1% लगाया था. एसबीआई रिसर्च के मुताबिक, अप्रैल-जून 2024 की तिमाही के लिए भारत की इकोनॉमी ग्रोथ का अनुमान 7.0-7.1 के बीच रहने का अनुमान रखा था, जो कम होकर 6.7 फीसदी रही.

मूडीज ने क्‍या लगाया था अनुमान
अप्रैल-जून 2024 तिमाही के जीडीपी डेटा से पहले, मूडीज ने भारत के लिए अपने जीडीपी ग्रोथ अनुमान को संशोधित किया था. मूडीज रेटिंग्स के अनुसार भारत की जीडीपी कैलेंडर वर्ष 2024 में 7.2% और कैलेंडर वर्ष 2025 में 6.6% की दर से बढ़ने का अनुमान है. रेटिंग एजेंसी भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक मजबूत व्यापक-आधारित विकास देखती है. FY25 के लिए भारत की वास्तविक जीडीपी ग्रोथ 7% से 7.2% के बीच होगी.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...