9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorizedमां बनने वाली हैं दीपिका कक्कड़? प्रेग्नेंसी पर ननद सबा इब्राहिम ने...

मां बनने वाली हैं दीपिका कक्कड़? प्रेग्नेंसी पर ननद सबा इब्राहिम ने दिए हिंट

Published on

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इब्राहिम को लेकर बड़ी खबर सुनने को मिल रही है. ऐसी न्यूज जिसे सुनकर आपका दिन बन जाएगा. अटकलें हैं दीपिका कक्कड़ मां बनने वाली हैं. शादी के 4 साल बाद दीपिका और शोएब इब्राहिम पेरेंट्स बनने वाले हैं. हालांकि अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए सेलिब्रेशन मूड में आने की जरूरत नहीं है.

क्या प्रेग्नेंट हैं दीपिका?
प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर दीपिका और शोएब चुप्पी साधे हुए हैं. लेकिन शोएब की बहन सबा इब्राहिम ने अपने व्लॉग में भाभी दीपिका की प्रेग्नेंसी को लेकर हिंट दिया है. यूट्यूबर सबा अपने व्लॉग में फैंस से बात कर रही थीं, तभी सबा ने बताया कि भाभी दीपिका की तबीयत ठीक नहीं है. इससे पहले जब सबा इब्राहिम अपने व्लॉग में शादी के गिफ्ट्स अनबॉक्स कर रही थीं, तब वहां उनका पूरा परिवार मौजूद था. लेकिन दीपिका कक्कड़ वहां भी गायब थीं. सबा ने व्लॉग में कहा था- दीपिका मार्केट नहीं गईं क्योंकि उनकी तबीयत खराब थी. इतना ही नहीं दीपिका के व्लॉग देखकर भी लोगों ने उनके प्रेग्नेंट होने के हिंट्स मिले.

ऐसे मिले दीपिका की प्रेग्नेंसी के हिंट्स
दीपिका ने अपने एक वीडियो में खाने पर बात की. क्रेविंग्स के बारे में बताया. लागातार मिल रहे इन हिंट्स को देखकर यूजर्स अटकलें लगा रहे हैं कि दीपिका शायद मां बनने वाली हैं. तभी उनकी तबीयत इन दिनों ज्यादातर खराब चल रही है. वहीं खाने के वीडियो वो ज्यादा बना रही हैं, क्योंकि प्रेग्नेंसी में अलग अलग चीजें खाने का मन करता है. फैंस को उम्मीद है प्रेग्नेंसी की इन अटकलों पर दीपिका और शोएब जल्द ही जवाब दें और सच सबके सामने रखें कि वो प्रेग्नेंट हैं या नहीं.

4 साल पहले हुई थी शादी
दीपिका और शोएब टीवी के मोस्ट एडोरेबस कपल हैं. उनकी जोड़ी फैंस की फेवरेट है. कपल की मुलाकात सीरियल ससुराल सिमर का 2 के सेट पर हुई थी. 22 फरवरी 2018 में उनकी शादी हुई थी. लंबे समय तक डेट करने के बाद दीपिका-शोएब ने शादी की.प्रोफेशनल फ्रंट पर दीपिका इन दिनों टीवी शोज से दूरी बनाए हुए हैं. वे आखिरी बार सीरियल ससुराल सिमर का 2 में कैमियो रोल में दिखी थीं. वहीं शोएब सीरियल अजूनी में नजर आ रहे हैं.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...