16 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedदीपिका पादुकोण की मां ने 25 साल की लड़की की तरह कपड़े...

दीपिका पादुकोण की मां ने 25 साल की लड़की की तरह कपड़े पहन मार ली बाजी

Published on

इसमें तो कोई शक ही नहीं कि दीपिका पादुकोण बीटाउन की सबसे स्टाइलिश हसीनाओं में से एक हैं। चाहे वह विदेश में हो रहे किसी बड़े इवेंट में शरीक हो रही हों, या फिर मुंबई के एयरपोर्ट पर नजर आने वाली हों, हमेशा ही वह अपने स्टाइल को ऐसा रखती हैं कि चर्चा होती ही होती है। हालांकि, इस मामले में उनका बेस तो उनकी मां उज्जला पादुकोण ने ही तैयार कर दिया था। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि मिसिस पादुकोण हमेशा ही ऐसे एलिगेंट एंड स्टाइलिश लुक में दिखाई देती हैं कि कई बार तो वह स्टार डॉटर पर ही भारी पड़ जाती हैं। ऐसा ही बिल्कुल इस बार भी हुआ। उज्जला पादुकोण न सिर्फ बेटी बल्कि अपने हाइली फैशनेबल दामाद रणवीर सिंह तक को कड़ी टक्कर दे गईं।

टाइट कपड़े नहीं, आरामदायक कपड़ों में आए नजर
दरअसल, पादुकोण फैमिली को हाल ही में अपनी बेटी और दामाद के साथ गेटवे ऑफ इंडिया पर देखा गया। इस दौरान पूरा परिवार आरामदायक कपड़े पहना हुआ था। ये क्लोद्स दिखने में स्टाइलिश और बॉडी को कॉम्प्लिमेंट करते हुए थे। इस मामले में उज्जला पादुकोण सुपर इम्प्रेस करती नजर आईं।

दीपिका की मां का कूल लुक
दीपिका की मॉम ने क्रीम शेड का को-ऑर्ड सेट पहना था। उन्होंने कूलॉट्स स्टाइल का पजामा और इसके साथ हुडी वाली स्वेटशर्ट मैच की। इस लुक को और स्टाइलिश बनाने के लिए उन्होंने फुटवेअर में वाइट कलर के स्नीकर्स चुने थे। इसके साथ वह वाइट ऐंकल सॉक्स पहनी थीं। ये पूरा कॉम्बिनेशन उन्हें कूल लुक दे रहा था।

कंधे पर था लाखों का बैग
उज्जला ने आंखों पर बेहद स्टाइलिश काला चश्मा लगाया था। वहीं उनके कंधे पर लग्जरी लेबल Louis Vuitton का बैग देखा जा सकता था। इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के अनुसार इसकी कीमत 3 हजार डॉलर्स से भी ज्यादा है। अगर 3000 डॉलर्स को ही भारतीय मुद्रा में कन्वर्ट किया जाए, तो ये राशि करीब ढाई लाख रुपये होती है।

छोटी बहन का भी देखने लायक था स्टाइल
एक्ट्रेस की छोटी बहन अनीशा पादुकोण भी कम स्टाइलिश नहीं लग रही थीं। उन्होंने हाई राइज डेनिम बॉटम्स पहने थे और उसके साथ वाइट कलर की टी-शर्ट पेयर की थी। अपने लुक को अनीशा ने Onitsuka के वाइट स्नीकर्स, चेन्ड वॉच एंड डायमंड स्टड्स के साथ राउंड ऑफ किया था।

दीपिका-रणवीर का लुक
स्टार कपल की बात करें, तो दीपिका पादुकोण ने लूज फिट जींस और ग्रे कार्डिगन पहना हुआ था। वहीं रणवीर सिंह ने रिप्ड जींस एंड वाइट टी-शर्ट पहनी थी। कपल ने फुटवेअर को मैचिंग का रखते हुए वाइट कलर के स्नीकर्स वेअर किए थे। उनके स्टाइलिश शेड्स स्टाइल कोशन्ट को बढ़ाते नजर आए। हालांकि, ये तो कहना ही पड़ेगा कि यंग जोड़े पर मिसिस पादुकोण का कूल वाइब्स वाला लुक पूरी तरह से भारी पड़ गया।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...