5.6 C
London
Friday, April 24, 2026
HomeUncategorized'पठान' में दीपिका की भगवा बिकीनी पर मचा बवाल, बीजेपी के मंत्री...

‘पठान’ में दीपिका की भगवा बिकीनी पर मचा बवाल, बीजेपी के मंत्री बोले- ये जहरीली मानसिकता

Published on

आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर बायकॉट के बाद अब शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ के भी बायकॉट की हवा तेज दिख रही है। शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ का पहला गाना ‘बेशर्म रंग’ रिलीज होने के बाद से ही चर्चा में है और इसकी वजह हैं दीपिका पादुकोण। फिल्म ‘पठान’ का यह गाना रिलीज़ होते ही दीपिका पादुकोण अपने स्टेप्स और अपने आउटफिट को लेकर आलोचनाओं से घिरी हुई हैं। अब जिस वजह से फिल्म के बायकॉट का हल्ला मचा हुआ है वह है दीपिका पादुकोण की मोनोकिनी।

‘बेशर्म रंग’ गाने में दीपिका पादुकोण की भगवा बिकीनी पर बवाल
आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है। करीब चार साल बाद Shah Rukh Khan अपनी अपकमिंग फिल्म Pathaan से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। फिल्म को लेकर उनके फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैन्स के इसी एक्साइटमेंट को और बढ़ाने के लिए मेकर्स ने पिछले दिनों 12 दिसम्बर को गाना लॉन्च किया गया। गाना रिलीज होते ही इस फिल्म में अपने स्टेप्स की वजह से Deepika Padukone आलोचनाओं से घिर गईं। दीपिका ओवरऑल काफी सेंशुअस दिख रही हैं। हालांकि लोगों को न तो उनके कपड़े अच्छे लगे और न ही डांस का स्टाइल। खैर, अब आगे जो मामला है वह धर्म से जुड़ गया है। दरअसल दीपिका ने जो ऑरेंज मोनोकिनी पहनी है अब उसे लेकर बखेड़ा खड़ा होता नजर आ रहा है। कहा जा रहा है कि दीपिका की बिकीनी भगवा रंग की है और फिल्म में इस रंग का इस्तेमाल अपमान की तरह है।

‘पठान’ के कुछ सीन्स को बदलने की मिली चेतावनी
मध्यप्रदेश के मंत्री ने दीपिका के कुछ सीन्स को बदलने की चेतावनी देते हुए धमकी दी है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह अपने राज्य में फिल्म को रिलीज होने नहीं देखें। एएनआई ने ट्वीट कर बताया है, मध्यप्रदेश के होम मिनिस्टर नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि फिल्म पठान में कई सारी खामियां हैं, जो जहरीली मानसिकता पर बेस्ड है। उन्होंने कहा है कि लिरिक्स की लाइनें ‘बेशर्म रंग’ और इसमें हरे और भगवा रंग के कपड़ों के इस्तेमाल को बदलने की जरूरत है वर्ना हमें यह फैसला लेना होगा कि फिल्म मध्य प्रदेश में रिलीज होगी या नहीं।

दीपिका पादुकोण पर आपत्तिजनक कपड़े पहनने का आरोप
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नरोत्तम मिश्रा ने कहा है- फिल्म पठान में टुकड़े-टुकड़े गैंग की सपोर्टर दीपिका पादुकोण ने आपत्तिजनक कपड़े पहने हैं और यह गाना दूषित मानसिकता के साथ फिल्माया गया है। बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा ने कहा है, ‘गाने में प्रयुक्त हुई वेशभूषा पहली नजर में बहुत ही आपत्तिजनक है। साफ दिख रहा है कि दूषित मानसिकता के कारण ये फिल्माया गया गाना है। वैसे भी दीपिका पादुकोण जी टुकड़े- टुकड़े गैंग की समर्थक रही हैं, जेएनयू वाले कांड में। इसलिए मैं ये निवेदन करूंगा कि इसके दृश्यों को ठीक करें, वेशभूषा को ठीक करें। अन्यथा मध्य प्रदेश में इस फिल्म को अनुमति दी जाए या नहीं ये विचारणीय प्रश्न होगा।’

 

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...