9 C
London
Friday, March 6, 2026
HomeUncategorizedदिल्ली हाईकोर्ट ने अमेजन पर लगाया 340 करोड़ का जुर्माना, क्‍या है...

दिल्ली हाईकोर्ट ने अमेजन पर लगाया 340 करोड़ का जुर्माना, क्‍या है मामला, कैसे फैसले ने रचा इतिहास?

Published on

नई दिल्‍ली

दिल्ली हाईकोर्ट ने अमेजन की एक यूनिट पर 340 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना ‘बेवर्ली हिल्स पोलो क्लब’ ट्रेडमार्क के उल्लंघन के लिए लगाया गया है। अमेजन की भारतीय वेबसाइट पर इसी ब्रांड के कपड़े बेचे जा रहे थे। यह फैसला बुधवार को एक अदालती आदेश में सामने आया। भारतीय वकीलों ने इस फैसले को ऐतिहासिक बताया है। ट्रेडमार्क मामलों में किसी अमेरिकी कंपनी पर इतनी बड़ी रकम का जुर्माना पहले कभी नहीं लगाया गया। यह फैसला उस समय आया है जब भारत की एक एंटीट्रस्ट जांच में अमेजन पर अपने चुनिंदा विक्रेताओं को तरजीह देने का आरोप लगा है। अमेजन इन आरोपों से इनकार करती रही है।

क्‍या है पूरा मामला?
यह ट्रेडमार्क केस 2020 में ‘बेवर्ली हिल्स पोलो क्लब’ (BHPC) हॉर्स ट्रेडमार्क की मालिक लाइफस्टाइल इक्विटीज ने शुरू किया था। कंपनी का आरोप था कि अमेजन की भारतीय शॉपिंग वेबसाइट पर उनके जैसे ही लोगो वाले कपड़े कम कीमत पर बेचे जा रहे थे। अदालत ने कहा कि नकली ब्रांड अमेजन टेक्नोलॉजीज का था और इसे अमेजन इंडिया वेबसाइट पर बेचा जा रहा था। वहीं, अमेजन की भारतीय इकाई ने कुछ भी गलत करने से इनकार किया है। अमेरिका और भारत में कंपनी के प्रवक्ताओं ने अदालत के आदेश पर कोई जवाब नहीं दिया।

दिल्ली हाईकोर्ट ने अपने 85 पन्नों के आदेश में कहा, ‘जिस लोगो का इस्तेमाल किया गया है, उसे अलग करना मुश्किल है।’ इस आदेश में दोनों लोगो की तुलना करते हुए टी-शर्ट की तस्वीरें भी शामिल थीं।

क्‍यों ऐत‍िहास‍िक है यह फैसला?
भारत की इरा लॉ के एक पार्टनर आदित्य गुप्ता ने कहा, ‘यह भारत में ट्रेडमार्क उल्लंघन के मुकदमे में अब तक की सबसे बड़ी क्षतिपूर्ति राशि है… अब यह देखना बाकी है कि अमेरिकी अदालतें इस भारतीय फैसले को कैसे लागू करती हैं।’ 2019 में लंदन में लाइफस्टाइल इक्विटीज ने अमेजन पर इसी तरह के आरोप लगाए थे। पिछले साल, अमेजन एक फैसले के खिलाफ अपील हार गई थी जिसमें कहा गया था कि उसने अपनी अमेरिकी वेबसाइट पर ब्रिटिश उपभोक्ताओं को लक्षित करके ब्रिटेन के ट्रेडमार्क का उल्लंघन किया था।

Latest articles

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

भजनलाल सरकार का महिला सशक्तिकरण पर फोकस: रूरल बीपीओ और राज सखी स्टोर्स से संवरेगी आधी आबादी की किस्मत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...