6.9 C
London
Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedदिल्ली से हरिद्वार 20 मिनट में! तैयार हो चुका है देश का...

दिल्ली से हरिद्वार 20 मिनट में! तैयार हो चुका है देश का पहला हाइपरलूप टेस्ट ट्रैक, कहां बना है?

Published on

नई दिल्ली

भारत में ट्रांसपोर्टेशन का तरीका बदलने वाला है। देश में बुलेट ट्रेन का पहला ट्रैक मुंबई से अहमदाबाद के बीच बनाया जा रहा है। लेकिन इस बीच भारत का पहला हाइपरलूप टेस्ट ट्रैक भी तैयार हो चुका है। 422 मीटर लंबे इस ट्रैक को आईआईटी मद्रास ने रेल मंत्रालय की मदद से बनाया है। पूरी दुनिया में इस तकनीक पर काम चल रहा है। भारत में बनाए जा रहे ट्रैक पर 350 किलोमीटर की दूरी सिर्फ 30 मिनट में तय की जा सकेगी। यानी इसके जरिए दिल्ली से हरिद्वार का करीब 200 किमी का सफर 20 मिनट में तय किया जा सकता है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक्स पर इसका एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने लिखा कि सरकार और शिक्षण संस्थानों मिलकर भविष्य के ट्रांसपोर्ट में इनोवेशन कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट के लिए रेल मंत्रालय ने फंड दिया है और इसे आईआईटी मद्रास कैंपस में बनाया गया है। उन्होंने कहा कि 422 मीटर का यह पहला पॉड हाइपरलूप तकनीक को विकसित करने में बहुत मदद करेगा। हमने आईआईटी मद्रास को दो बार एक-एक मिलियन डॉलर का ग्रांट दिया है और इस परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए एक मिलियन डॉलर का तीसरा अनुदान देने का समय आ गया है।

https://x.com/AshwiniVaishnaw/status/1894106186401943878?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1894106186401943878%7Ctwgr%5E2219ede6f6d127c7f0913c5d672136e40ebc4ceb%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Fbusiness%2Frailway%2Findias-first-hyperloop-test-track-is-ready-rail-minister-ashwini-vaishnaw-shares-video%2Farticleshow%2F118554718.cms

क्या है यह तकनीक
वैष्णव ने कहा कि अगर यह कमर्शियल रन के लिए तैयार हो जाता है तो हम यह तय करेंगे कि कहां इसका यूज किया जा सकता है। इसे 40 से 50 किमी लंबे स्ट्रैच पर शुरू किया जा सकता है। इस तकनीक में एक वैक्यूम ट्यूब के अंदर एक इलेक्ट्रोमैग्नेटिकली लेविटेटिंग पॉड होता है जो पॉड को एक मैक तक की स्पीड तक पहुंचने में मदद करता है। एक मैक मतलब 761 मील प्रति घंटे के बराबर होता है। दुनिया के कई देशों में इस तकनीक पर काम चल रहा है।

Latest articles

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

रातीबड़ में 16 वर्षीय किशोरी ने नीम के पेड़ से लटककर दी जान

भोपाल रातीबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी झागरिया में शुक्रवार सुबह एक किशोरी द्वारा खुदकुशी...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...