9.4 C
London
Saturday, March 21, 2026
HomeUncategorizedराम मंदिर-राम दरबार की छाप वाले सोने-चांदी के सिक्कों की बढ़ी डिमांड,...

राम मंदिर-राम दरबार की छाप वाले सोने-चांदी के सिक्कों की बढ़ी डिमांड, इस वजह से जमकर खरीदारी कर रहे लोग

Published on

नई दिल्ली

देश में अचानक से राम मंदिर और राम दरबार वाले सोने-चांदी के सिक्कों की डिमांड काफी बढ़ गई है। इनमें काफी उछाल आया है। लोग जमकर राम मंदिर और राम दरबार वाले सिक्कों की खरीदारी कर रहे हैं। अयोध्या में जैसे-जैसे अभिषेक समारोह की तारीख नजदीक आ रही है। इन सिक्कों की डिमांड उससे ज्यादा तेजी से बढ़ती जा रही है। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले अभिषेक समारोह से पहले ज्वैलर्स के पास राम मंदिर और राम दरबार की छाप वाले सोने और चांदी के सिक्कों की भारी मांग देखी जा रही है। उत्तर प्रदेश ज्वैलर्स एसोसिएशन के महासचिव पुष्पेंद्र जायसवाल ने बताया कि चांदी के राम दरबार की बाजार में काफी मांग है।

जमकर मिल रहे ऑर्डर
पुष्पेंद्र जायसवाल के मुताबिक, अकेले कानपुर में ज्वैलर्स को राम मंदिर और राम दरबार (लक्ष्मण, सीता और हनुमान के साथ राम) और विभिन्न आकारों में भगवान राम की 1,000 मूर्तियों को दर्शाने वाले 5,000 सिक्कों के ऑर्डर मिले हैं। कुछ जौहरी राम मंदिर की प्रतिकृति वाले सोने के छोटे सिक्के भी बेच रहे हैं। जायसवाल ने कहा, वजन के हिसाब से राम दरबार चांदी के सिक्के की कीमत 900 रुपये से 25,000 रुपये तक है।

800 करोड़ का कारोबार
ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ्स फेडरेशन के अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने कहा कि उनका अनुमान है कि प्रतिष्ठा समारोह से शहर में लगभग 800 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। चूंकि जनवरी के मध्य से शादियों का सीजन भी शुरू हो जाता है, इसलिए राम मंदिर वाले सिक्के सबसे पसंदीदा उपहार विकल्पों में से एक के रूप में उभर रहे हैं। स्थानीय जौहरी रतुल रस्तोगी ने कहा, “शादी के इस मौसम में भगवान राम की मूर्तियों की भी काफी मांग है।”

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...