5.9 C
London
Wednesday, March 4, 2026
HomeUncategorizedएक्सीडेंट में दीया मिर्जा की 25 साल की भांजी की मौत, एक्ट्रेस...

एक्सीडेंट में दीया मिर्जा की 25 साल की भांजी की मौत, एक्ट्रेस ने लिखा- मेरी जान…

Published on

दीया मिर्जा और उनके परिवार के लिए ये पल बेहद मुश्किल हैं. दीया मिर्जा की भांजी का कार एक्सीडेंट में निधन हो गया है. तान्या की उम्र सिर्फ 25 साल थी. एक्ट्रेस ने अपनी भांजी का फोटो शेयर करके फैंस को उनके निधन की दुखद खबर दी है.

दीया मिर्जा ने अपनी भांजी की फोटो को शेयर करके उनकी याद में एक पोस्ट भी शेयर की है, जिसे पढ़कर आपकी आंखें भी नम हो जाएंगी. दीया मिर्जा ने भतीजी की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- मेरी भांजी, मेरी बच्ची, मेरी जान. इस दुनिया को छोड़कर चली गई. मेरी डार्लिंग आप जहां भी हैं आपको शांति और प्यार मिले. आपने हमेशा हमारे दिलों को खुश किया है. ओम शांति.

कार एक्सीडेंट में हुई तान्या की मौत
दीया मिर्जा की भांजी तान्या काकड़े का निधन कार एक्सीडेंट में हुआ है. तान्या कांग्रेस नेता फिरोज खान की बेटी हैं. तान्या की उम्र महज 25 साल थी और इतनी कम उम्र में उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है.

तान्या का कार एक्सीडेंट Shamshabad एयरपोर्ट रोड पर हुआ है. वे अपने दोस्तों संग I-20 कार में घर लौट रही थीं. रिपोर्ट्स में पहले बताया गया कि तान्या की कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई थी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. एक्सीडेंट के वक्त कार में मौजूद बाकी दो लोग खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं. उन्हें उस्मानिया जनरल हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है.

शमशाबाद के ACP के मुताबिक, सोमवार की रात करीब 12:05 बजे एक I-20 कार शमशाबाद रोड पर डिवाइडर से टकरा गई. एक्सीडेंट में तान्या को सिर पर गंभीर चोट आई. तान्या को तुरंत ही स्मानिया जनरल हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. ड्राइवर का नाम अली मिर्जा बताया जा रहा है. बाकी कार में मौजूद लड़की को हल्की चोट आई है, उनका ट्रीटमेंट चल रहा है. एक्सीडेंट का केस दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है.

दीया मिर्जा को इंस्पिरेशन मानती थीं तान्या
तान्या एक ब्यूटीशियन के तौर पर काम करती थीं. तान्या ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि वो अपने काम के लिए दीया मिर्जा को अपनी इंस्पिरेशन मानती हैं. तान्या ने कहा था- मैं अपनी जिंदगी में मौजूद सभी स्ट्रॉन्ग महिलाओं को देखते हुए और उनसे सीखते हुए बड़ी हुई हूं. मेरी मां, मेरी नानी, दीपा दादी और मेरी मासी दीया मिर्जा.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...