10.5 C
London
Sunday, March 29, 2026
HomeUncategorizedDolo बनाने वाली कंपनी ने की 300 करोड़ की टैक्स चोरी? अब...

Dolo बनाने वाली कंपनी ने की 300 करोड़ की टैक्स चोरी? अब तक मिले ये सबूत

Published on

नई दिल्ली,

कोरोना काल में सबसे पॉपुलर रही दवा Dolo-650 बनाने वाली कंपनी माइक्रो लैब्स लिमिटेड पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने छापा मारा है. बेंगलुरू की इस कंपनी के खिलाफ अनुचित व्यापारिक गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है.

9 राज्यों में पड़ा आयकर छापा
माइक्रो लैब्स लिमिटेड कई तरह की दवाओं का निर्माण करती है. साथ ही उनकी मार्केटिंग भी करती है. कंपनी की बुखार की दवा Dolo-650 सबसे पॉपुलर दवाओं में से एक है. कंपनी का कारोबार 50 से ज्यादा देशों में फैला है. आयकर विभाग ने 6 जुलाई को कंपनी के 9 राज्यों में स्थित 36 ठिकानों पर छापा मारा. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) का कहना है कि छापे के दौरान कई दस्तावेज और डिजिटल डाटा प्राप्त हुआ, जिसे जब्त कर लिया गया है.

मिले टैक्स चोरी के सबूत
साक्ष्यों से शुरुआती स्तर पर पता चलता है कि कंपनी ने ‘सेल्स और प्रमोशन’ के नाम पर डॉक्टरों को कई मुफ्त गिफ्ट बांटे और उन्हें अपने खातों में Unallowable Expense के तौर पर दिखाया. डॉक्टरों को फ्री-गिफ्ट दिए गए, उनमें उनके ट्रैवल एक्सपेंस भी शामिल हैं. ये साक्ष्य समूह के अनुचित व्यापार तरीकों को अपनाने से जुड़े हैं. वहीं मुफ्त में बांटे गए गिफ्ट की राशि करीब 1,000 करोड़ रुपये है.

इतना ही नहीं आयकर विभाग को इस बात के भी सबूत मिले हैं कि कंपनी ने रिसर्च और डेवलपमेंट के नाम पर जरूरत से ज्यादा राशि का खर्च दिखाया. टैक्स चोरी करने के लिए आर्टिफिशियल तरीके से कई स्पेशल प्रोविजन के अंदर पैसों का डिडक्शन किया.

300 करोड़ की टैक्स चोरी?
आयकर विभाग की जांच से पता चलता है कि माइक्रो लैब्स ने करीबन 300 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की है. कंपनी के आयकर कानून की धारा-194C के उल्लंघन करने का भी आरोप हैं. आयकर विभाग को छापे के दौरान 1.20 करोड़ रुपये की अघोषित नकदी और 1.40 करोड़ रुपये की जूलरी मिली. इसे जब्त कर लिया गया है.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...