8 C
London
Saturday, January 17, 2026
HomeUncategorizedडोनाल्ड ट्रंप का ईरानी तेल पर शिकंजा, चार भारतीय कंपनियों पर लगाया...

डोनाल्ड ट्रंप का ईरानी तेल पर शिकंजा, चार भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

Published on

अमेरिका ने ईरान को कमजोर करने के लिए उसके पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल इंडस्ट्रीज से जुड़ी 16 कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए हैं. इस लिस्ट में चार भारतीय कंपनियां भी शामिल हैं. यह कदम अमेरिकी प्रशासन के ईरान पर प्रतिबंधों को और कड़ा करने के अभियान का हिस्सा है.

अमेरिकी वित्त विभाग की तरफ से जारी बयान में जिन भारतीय कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं उनमें ऑस्टिनशिप मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड,बीएसएम मरीन एलएलपी,कॉसमॉस लाइन्स इंक और फ्लक्स मैरीटाइम एलएलपी शामिल है. बता दें कि भारत की ओर से अब तक इस प्रतिबंध पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, जबकि भारत के ईरान और अमेरिका दोनों के साथ अच्छे संबंध हैं.

अमेरिका का बयान
अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि इन कंपनियों को ईरान के पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल इंडस्ट्रीज से जुड़े व्यापारिक संबंधों के लिए प्रतिबंधित किया जा रहा है. बयान में कहा गया कि अमेरिका इस अवैध शिपिंग नेटवर्क को बाधित करेगा, जो एशिया में खरीदारों को ईरानी तेल बेचने के लिए काम करता है.

अवैध शिपिंग नेटवर्क और प्रतिबंध
बयान में यह भी बताया गया कि यह नेटवर्क सैकड़ों मिलियन डॉलर के कच्चे तेल के कई बैरल को अवैध शिपिंग के जरिए बेचने की कोशिश कर रहा था. यह कदम राष्ट्रपति ट्रंप के कार्यकाल से शुरू हुई ईरान पर दबाव डालने की नीति का हिस्सा है, जो तेल राजस्व के जरिए ईरान के आतंकवाद को आर्थिक रूप से कमजोर करने के प्रयासों के मद्देनजर लिया गया है.

भारतीय कंपनियां प्रभावित
अमेरिका की तरफ से ईरान पर लगाए गए इन नए प्रतिबंधों ने भारतीय कंपनियों को भी प्रभावित किया है. यह कदम अमेरिका की ईरान पर बढ़ते दबाव की नीति का हिस्सा है, जिसका मकसद ईरान की आर्थिक गतिविधियों पर नकेल कसना और उसके आतंकवाद वित्तपोषण को रोकना है.

Latest articles

महंगाई भत्ते से वंचित होने पर जताया आक्रोश कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल।राज्य मंत्रालय सहित पूरे प्रदेश में सोमवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। तृतीय वर्ग...

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

तलवार और पत्थर से हमला कर हत्या की कोशिश

भोपाल।कमला नगर थाना क्षेत्र में एक युवक पर तलवार और पत्थर से हमला कर...

चलती बाइक से छात्र को गिराकर पीटा

भोपाल।निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

More like this

बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत31 मार्च तक सरचार्ज में 100 प्रतिशत तक छूट

भोपाल।मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते...

भेल नगर सलाहकार समिति की बैठक में टाउनशिप की समस्याए उठी

भेल भोपाल ।नर्मदा गेस्ट हाउस, बरखेड़ा स्थित देवी अहिल्या बाई सभागृह में नगर सलाहकार...

अभ्युदय मप्र क्विज के पहले दिन 10 हजार प्रतिभागी हुए शामिल

भोपाल।भय नहीं, भ्रम नहीं पूरा विश्वास, विरासत के साथ विकास के मूलमंत्र पर आयोजित...