12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeUncategorizedडोनाल्ड ट्रंप का टैरिफ लागू भी नहीं हुआ और भर गया अमेरिका...

डोनाल्ड ट्रंप का टैरिफ लागू भी नहीं हुआ और भर गया अमेरिका की सरकार का खजाना! कहां से आया पैसा?

Published on

नई दिल्ली:

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 अप्रैल को दुनिया के कई देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। इससे पूरी दुनिया में उथलपुथल मच गई थी। आखिरकार ट्रंप सरकार ने 90 दिन के लिए इसमें राहत दे दी। लेकिन टैरिफ के लागू होने से पहले ही अमेरिका के खजाने पर इसका असर दिखने लगा है। अप्रैल में ट्रेजरी विभाग का बजट सरप्लस 258 अरब डॉलर रहा जो साल 2021 के बाद सबसे ज्यादा है। इस दौरान सरकार को रेवेन्यू के रूप में 850 अरब डॉलर मिले जबकि सरकार का खर्च 592 अरब डॉलर रहा।

अमेरिकी सरकार के रेवेन्यू में तेजी की वजह रहा इंडिविजुअल टैक्स पेमेंट। अप्रैल में इस मद में सरकार को 460 अरब डॉलर मिले जो पिछले साल के समान महीने की तुलना में 16 फीसदी अधिक है। इसी तरह ट्रेजरी विभाग को कस्टम ड्यूटी के रूप में रेकॉर्ड 16 अरब डॉलर मिले जो पिछले साल के मुकाबले 9 अरब डॉलर अधिक है। फाइनेंशियल ईयर 2025 के पहले सात महीनों में अमेरिका का बजट घाटा 194 अरब डॉलर बढ़कर 1.05 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया है। यह अमेरिका के इतिहास में तीसरा सबसे बड़ा घाटा है।

मंदी की आशंका
अमेरिका की इकॉनमी अभी मंदी को झेलने की स्थिति में नहीं है। मंदी के दौरान अमेरिका का बजट घाटा औसतन जीडीपी का 4 फीसदी रहा है। अगर इस साल मंदी आती है तो अमेरिका के खजाने पर 1.3 ट्रिलियन डॉलर की चोट लग सकती है। इसकी वजह यह है कि अगर मंदी आती है तो लॉन्ग टर्म इंटरेस्ट रेट नीचे गिर सकते हैं। अगल इंटरेस्ट रेट में 2 परसेंटेज पॉइंट की गिरावट आती है तो अमेरिका को सालाना ब्याज भुगतान में 568 अरब डॉलर की बचत होगी।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...